सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
डी इम्मान ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए तलाक की घोषणा के बारे में लिखा, मेरे सभी शुभचिंतकों और संगीत प्रेमियों के लिए जो हमेशा मेरे सहायक रहे हैं, मैं वास्तव में उन सबका आभारी हूं। इम्मान ने आगे लिखा, "जैसा कि जीवन में हमें अलग-अलग रास्तों पर ले जाता है, मोनिका रिचर्ड और मैंने नवंबर 2020 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया है और अब हम पति-पत्नी नहीं है, इसके आगे उन्होंने लिखा, मैं अपने सभी शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वे हमें प्राइवेसी दें और आगे बढ़ने में मदद करें, आपके प्यार और सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद"।
संगीत निर्देशक डी इम्मान ने साल 2008 में मोनिका रिचर्ड से शादी की थी। इनकी दो बेटियां भी हैं, जिनका नाम वेरोनिका डोरोथी इम्मान और ब्लेसिका कैथी इम्मान है। इन दोनों ने नंवंबर 2020 में ही तलाक ले लिया था लेकिन आधिकारिक रूप से अपने तलाक की घोषणा अब की है। डी इम्मान तमिल फिल्म इंडस्ट्री में जाने-माने संगीत निर्देशक हैं। उन्हें अजित स्टारर विश्वसम' में संगीत के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन में राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है।