अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
2004 नहीं रहा बढ़िया
'फूल और कांटे' से डेब्यू करने के बाद अजय देवगन रातोंरात स्टार बन गए और उन्हें कई बेहतरीन फिल्मों में करने को मिला। वह 'हम दिल दे चुके सनम', 'दिलवाले', 'जिगर', 'इश्क', 'राजू चाचा' जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आए। हालांकि बीच में एक ऐसा दौर भी आया जब उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी। रिपोर्ट्स की मानें तो 2004 उनके लिए अच्छा साल साबित नहीं हुआ। 2004 में आई उनकी फिल्म 'युवा' कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और 'रेनकोट' भी बुरी तरह फ्लॉप रही। 2005 में आई 'ब्लैकमेल' और 'इंसान' भी असफल रही। लेकिन इसके बाद आई 'गोलमाल', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'अतिथि तुम कब जाओगे' जैसी शानदार फिल्मों ने कमाल कर दिया।