फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68th National Film Awards: बेस्ट एक्टर चुने जाने पर अजय देवगन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- पुरस्कार जीतने से....

Fri, 22 Jul 2022 06:55 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शुक्रवार को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का एलान किया गया। भारतीय कलाकारों के लिए खास इन पुरस्कारों की घोषणा दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर से की गई। इस दौरान देशभर के कलाकारों को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का एलान किया गया। भारतीय कलाकारों के लिए खास इन पुरस्कारों की घोषणा दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर से की गई। इस दौरान देशभर के कलाकारों को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया गया। हर बार की तरह इस बार भी सभी की निगाहे बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड पर टिकी रहीं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 68वें संस्करण के तहत बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपने नाम किया। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अभिनेता को उनकी फिल्म तन्हाजी-द अनसंग वॉरियर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। बता दें कि अजय ने तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया है। इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ''मैं तान्हाजी-द अनसंग वॉरियर के लिए 68वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सूर्या के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के लिए उत्साहित हूं। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं, सबसे ज्यादा मेरी क्रिएटिव टीम, दर्शकों और मेरे प्रशंसकों का शुक्रिया। मैं अपने माता-पिता और ईश्वर के आशीर्वाद के लिए उनका भी आभार व्यक्त करता हूं। अन्य सभी विजेताओं को बधाई।''

विज्ञापन

3 of 5
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल यह पुरस्कार दो अभिनेताओं को मिला है। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के अलावा साउथ अभिनेता सूर्या ने भी फिल्म 'सोरारई पोट्रु' के लिए इस बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया है। इसके अलावा गीतकार मनोज मुंतशिर ने साइना के लिए बेस्ट लिरिक्स का पुरस्कार अपने नाम किया। इस मौके पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मनोज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सब्र जितना है सारा खो दूँगा, इतना ख़ुश हूँ कि आज रो दूँगा। थैंक्यू ट्वीट्स थोड़ी देर में करूँगा, अभी तो हाथ काँप रहे हैं।

 

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : social media

इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए मनोज मुंतशिर और फिल्म 'सोरारई पोट्रु' में बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक का अवॉर्ड जीतने पर जी वी प्रकाश कुमार को बधाई दी। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी एक्टर सूर्या को बेस्ट एक्टर चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'सोरारई पोट्रु' को राष्ट्रीय पुरस्कारों में शीर्ष सम्मान मिलने के लिए बेहद खुश हूं। हार्दिक बधाई मेरे भाई सूर्या , अपर्णा बालमुरली और मेरे निर्देशक सुधाकोंगरा। ऐसी प्रतिष्ठित फिल्म के हिंदी रीमेक में काम करने का मौका मिलने पर सौभाग्यशाली हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विशाल भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बेस्ट म्यूजिक डायेक्शन का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले विशाल भारद्वाज ने कहा कि मैं उस फिल्म के लिए पुरस्कार पाकर बहुत खुश हूं, जो उस दर्द का प्रतिनिधित्व करती है और उसे स्वीकार करती है, जिससे पूरे देश और विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों को कोविड -19 महामारी के दौरान गुजरना पड़ा। यह गीत वास्तव में एक कविता थी जिसे गुलज़ार साहब ने प्रवासियों की मदद के लिए कुछ नहीं कर पाने की घुटन भरी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए लिखा था। हमने इसे हमने विनोद कापड़ी की दिल दहला देने वाली डॉक्यूमेंट्री 1232 किलोमीटर में सुखविंदर की आवाज के जरिए व्यक्त किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें