फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बेटे की इन हरकतों से परेशान हुए अजय देवगन, एयरपोर्ट पर संभालना हुआ मुश्किल

Fri, 12 Apr 2019 01:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ajay devgn, yug - फोटो : social media
अजय देवगन को फिल्मों से जैसे ही वक्त मिलता है वो परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। फिलहाल वो दे दे प्यार दे फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अजय वैसे तो जब भी देश से बाहर जाते हैं काजोल के साथ ही होते हैं लेकिन इस बार वो केवल बेटे युग के साथ ही देखे गए।
विज्ञापन

2 of 5
yug - फोटो : social media
दरअसल, अजय देवगन सिंगापुर के लिए रवाना हुए हैं। जहां से उनकी बेटी न्यासा स्कूलिंग कर रही हैं। जब भी अजय और काजोल को वक्त मिलता है वो बेटी से मिलने जाते हैं। अजय और काजोल अपने बच्चों को मीडिया से दूर ही रखते हैं लेकिन पेपराजी के तो ये फेवरेट हैं।
विज्ञापन

3 of 5
yug - फोटो : social media
न्यासा जहां शांत नजर आती हैं तो वहीं जूनियर देवगन बेहद शरारती हैं। इस बार भी युग एक बार फिर शरारत के मूड में दिखे। कार से निकलने के बाद जब अजय देवगन अपने पेपर्स कलेक्ट कर रहे थे तो युग उनसे दूर जाकर चलने लगे। अजय के बार-बार बुलाने पर भी युग उछल कूद करते रहे हालांकि थोड़ी देर बाद युग अपने पिता अजय के पास आते हैं और साथ में चलने लगते हैं।  

4 of 5
kajol with family - फोटो : social media
इससे पहले भी युग एयरपोर्ट पर खूब मस्ती करते हुए दिखे थे और पूरे समय दौड़-भाग करते रहे। उस दौरान उनके साथ काजोल और न्यासा थीं। काजोल के साथ-साथ उनकी बेटी न्यासा भी युग की हरकतों को देखकर उन्हें संभालने की कोशिश कर रही थीं लेकिन युग भला कहां मानने वाले थे। वो तो अपने में ही मस्त दिख रहे थे। एयरपोर्ट पर मौजूद फोटोग्राफर्स भी युग की तस्वीरें खींचने में पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ajay Devgn - फोटो : file photo
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे अगले महीने 17 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुल प्रीत की मुख्य भूमिका है। फिल्म में तब्बू, अजय देवगन की पूर्व पत्नी होती हैं। वहीं अजय देवगन का दिल अपने से आधी उम्र की लड़की पर आ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें