फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid 2 Box Office Day 8: 100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ते ‘रेड 2’ के कदम, जानिए 8वें दिन हुई कितनी कमाई

Thu, 08 May 2025 09:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Raid 2 Box Office Collection Day 8: ‘रेड 2’ को आज सिनेमाघरों में आठ दिन हो चुके हैं। फिल्म की कमाई में जरूर गिरावट है लेकिन यह धीरे-धीरे 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है। जानिए, इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है। 

 

विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'रेड' में अजय देवगन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। इसने 19.25 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। कुछ दिनों तक तो इसने अपने अच्छे कलेक्शन को बरकरार रखा फिर धीरे-धीरे कमाई में गिरावट आने लगी। इस स्थिति के बावजूद भी यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में जल्द शामिल हो सकती है। जानिए, आठवें दिन में आकर इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है। 
 

 

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'रेड 2' का एक सीन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

आठवें दिन का कलेक्शन 
अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फिल्म  'रेड 2' ने आठवें दिन लगभग 3.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सातवें दिन के कलेक्शन के हिसाब से इस कमाई में गिरावट दिख रही है। हो सकता है कि फिल्म इस वीकएंड पर अपना कलेक्शन बढ़ा ले।   

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'रेड 2' में तमन्ना भाटिया ने किया आइटम डांस - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म का कुल कलेक्शन 
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो यह अब तक 94.11 करोड़ रुपये हो चुका है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अजय देवगन की फिल्म का बजट 40 से 50 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। यह फिल्म अपने बजट से अधिक कमाई तो कर ही चुकी है, बस 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से कुछ ही दूर है। 

4 of 5
फिल्म 'रेड 2' में वाणी कपूर और अजय देवगन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
दूसरी फिल्में नहीं दे पा रही टक्कर
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है। इसको कोई दूसरी फिल्म टक्कर  नहीं दे सकी है। इस समय थिएटर में संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ भी मौजूद है लेकिन इसका कलेक्शन लाखों में सिमटकर रह गया है। वहीं साउथ की दो फिल्में ‘हिट’ और ‘रेट्रो’ जरूर ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही हैं लेकिन उनकी ऑडियंस अलग है। इन बातों का फायदा ‘रेड 2’ को मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'रेड 2' में नेगेटिव रोल में नजर आए रितेश देशमुख - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म में इन कलाकरों की चर्चा  
राजकुमार गुप्ता निर्देशित फिल्म ‘रेड 2’ में अजय देवगन के अलावा वाणी कपूर, रितेश देशमुख भी हैं। रितेश ने फिल्म में नेगेटिव रोल किया है, इस किरदार में उनकी काफी चर्चा हो रही है। फिल्म ‘रेड 2’ में सौरभ शुक्ला, रजत कपूर के अलावा एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें