सोनम कपूर और आनंद आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonamkapoor
सातवीं शादी की सालगिरह पर सोनम का खास पोस्ट
सोनम कपूर ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी और आनंद आहूजा के अलावा बेटे वायु की भी खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम ने अपनी हल्दी सेरेमनी, मेंहंदी, संगीत और शादी की शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इसके अलावा सोनम ने अपने बेटे वायु के साथ भी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए सोनम ने शादी की सालगिरह पर अब तक का अपना पूरा सफर दिखाया है।