फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन से लेकर सनी तक 8 सितारे कैमरे में हुए कैद, तस्वीरों में देखिए कौन कर रहा क्या?

Fri, 12 Jul 2019 07:11 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ajay Devgn - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
एक्शन हीरो अजय देवगन रवाना हो चुके हैं अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए। ये फिल्म है 'भुज द प्राइड ऑफ इन्डिया'। इस फिल्म की शूटिंग के लिए अजय देवगन हैदराबाद के लिए रवाना हुए हैं। इस फिल्म में अजय स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Priyank Sharma and Adah Sharma - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं प्रियांक शर्मा और अदा शर्मा दोनों ही यहां अपनी नई वेब सीरीज के लॉन्च के लिए मौजूद हैं। जूम स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस वेब सीरीज का नाम हॉलीडे है। इन दोनों के अलावा इस वेब सीरीज में आशिम गुलाटी और वीर रजावत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Sunny Leone - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सनी लियोनी यहां अपने नए म्यूजिक वीडियो को लॉन्च करने आई हैं। इस नए गाने का नाम है 'फंक लव', जिसे हनी सिंह ने बनाया है। इसे खास तौर पर फिल्म झूठा कहीं का के लिए बनाया गया है। इसी फिल्म से ऋषि कपूर भी काफी समय बाद बड़े परदे पर नजर आने वाले हैं। 

4 of 5
Jabariya Jodi - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
परिणीति चोपड़ा और उनके को स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के नए गाने को लॉन्च करने यहां पहुंचे। इस गाने के बोल हैं, 'जिला हिलेला', इसी गाने के लॉन्च पर इस तरह ऑटो में बैठकर दोनों यहां पहुंचे हैं। प्रशांत सिंह निर्देशित फिल्म 'जबरिया जोड़ी' बिहार के पकड़ुआ विवाह पर आधारित है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kriti and Diljit Dosanjh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मुंबई में घूमता अमर उजाला का कैमरा फिल्म 'अर्जुन पटियाला' के इस प्रमोशनल इवेंट पर भी पहुंचा। कृति सेनन और उनके को स्टार दिलजीत अपनी इस फिल्म के प्रचार के लिए अलग ही अंदाज में यहां नजर आए। ये फिल्म इसी महीने की 26 तारीख को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें