फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को ट्रोल करने पर अजय देवगन ने दिया करारा जवाब, बोले- 'अगर मैं भी जजमेंटल होकर...'

Wed, 20 Feb 2019 01:24 PM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ajay devgn with nysa - फोटो : instagram
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा इन दिनों सिंगापुर में अपनी पढ़ाई कर रही हैं। वो अक्सर मुंबई आती-जाती रहती हैं। इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है। न्यासा की तस्वीरें सामने आने के बाद कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। यही नहीं कुछ यूजर्स तो उन्हें भद्दे-भद्दे कमेंट्स भी करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
nysa - फोटो : instagram
न्यासा ही नहीं अजय देवगन के 8 साल के बेटे युग को भी कई बार ट्रोल किया गया है। सेलिब्रिटी किड्स हमेशा ही पेपराजी के चहेते होते हैं। ऐसे में उनकी तस्वीरें सामने आते ही ट्रोल करने वाले बाज नहीं आते। न्यासा और युग को इस तरह निशाने पर लेने की वजह से अजय देवगन ने यूजर्स को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
nysa
अजय देवगन ने कहा कि 'आप मुझे जज करिए लेकिन मेरे बच्चों को नहीं। काजोल और मैं एक्टर हैं। हमारे काम को लेकर आप जज कर सकते हैं। हमारी वजह से हमारे बच्चे हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। इस तरह किसी को जज करना सही नहीं है। अगर मैं भी जजमेंटल होकर किसी पर टिप्पणी करूं तो जाहिर है उसे बुरा लगेगा। ऐसा ही मेरे बच्चों के साथ भी है।' 

4 of 5
Ajay Devgn
नीसा इस साल 16 साल की हो जाएंगी। नीसा का जन्म 2003 में हुआ था। बेटी को जन्म देने के बाद काजोल ने 3 साल का लंबा ब्रेक लिया था। मुंबई के धीरू भाई अंबानी इंटनेशनल स्कूल से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद नीसा ने सिंगापुर के स्कूल में दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ajay Devgn
इससे पहले अजय देवगन ने अपनी लाडली न्यासा की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था-  'रोशनी खूबसूरत है लेकिन मेरी बेटी के आगे सब फीका है, हैप्पी न्यू ईयर 2019, सबकी बेटियां खुद के लिए अनमोल होती हैं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें