फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishyam 2: कपिल शर्मा ने अजय देवगन से पूछा उनकी शादी से जुड़ा सवाल, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

Sun, 13 Nov 2022 05:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन जल्द ही फिल्म 'दृश्यम 2' में नजर आने वाले हैं। 18 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। फिलहाल अजय फिल्म को हिट बनाने के लिए जोर शोर से दृश्यम 2 के प्रमोशन में जुट गए हैं। हाल ही में वह इस फिल्म के प्रचार के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। इस शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में कपिल शर्मा के साथ अजय और तब्बू भी नजर आ रही हैं। मस्ती मजाक से भरे इस वीडियो में अजय अपने ह्यूमर से कपिल शर्मा पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। 
Amitabh Bachchan: 'मैं राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में नहीं जाऊंगा', अमिताभ बच्चन ने क्यों कही यह बात?
विज्ञापन

2 of 4
अजय देवगन, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस मजेदार वीडियो को खुद कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा तब्बू का स्वागत करते हुए उनसे गले मिलते हैं तभी वहां अचानक अजय देवगन पहुंच जाते हैं और कपिल से पूछते हैं कि 12 दिसंबर को क्या हुआ था? इसका जवाब देते हुए कपिल मजाकिया लहजे में कहते हैं कि सुबह हुई थी दोपहर हुई थी फिर रात हुई थी। 
Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने बेटे वायु के लिए बनवाई जंगल थीम वाली खास नर्सरी, रखा हर जरूरत का ध्यान
विज्ञापन

3 of 4
अजय देवगन, तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
तब कपिल को टोकते हुए अजय कहते हैं कि आपकी शादी भी हुई थी। यह सुनकर वहां मौजूद दर्शकों की हंसी छूट जाती है। इसके बाद कपिल शर्मा अजय  से पूछते हैं कि क्या आपको याद है कि 24 फरवरी को क्या हुआ था? इस सवाल पर अजय जवाब देते हुए कहते हैं कि मैं सत्संग कर रहा था। इस पर कपिल कहते हैं कि भाई साहब आपकी शादी हो रही थी। तभी अजय देवगन कहते हैं कि एक ही बात है शादी के बाद हर कोई सत्संग ही करता है। 
Mithun Chakraborty: बायोपिक बनने की बात पर छलका मिथुन चक्रवर्ती का दर्द! बोले- मैं नहीं चाहता कि...
विज्ञापन

4 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'दृश्यम 2' का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। इससे पहले वह 'उजड़ा चमन' नाम की फिल्म बना चुके हैं। फिल्म में पुरानी कास्ट के साथ अक्षय खन्ना भी नजर आने वाले हैं। कुछ ही दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसमें अक्षय और अजय की दमदार एक्टिंग की झलक देखने को मिली थी।
Akshra Singh: वेस्टर्न ड्रेस पहन अक्षरा सिंह ने दिखाईं कातिल अदाएं, कैंडी सॉन्ग पर साझा किया वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें