मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : twitter
इसी के साथ अभिनेता मिथुन ने बताया कि ऐसे दिन भी होते थे जब उन्हें यह पता नहीं होता था कि अगला खाना क्या होगा और कहां सोयेंगे, इसके लिए भी सोचना पड़ता था। उन्होंने आगे कहा कि कई बार वह फुटपाथ पर भी सोए और यही वजह कि मिथुन चक्रवर्ती नहीं चाहते कि उनकी बायोपिक बने या उनकी जिंदगी पर आधारित कोई फिल्म बने, क्योंकि उनका कहना है कि यह किसी को प्रेरित नहीं करेगी बल्कि उन्हें मानसिक रूप से तोड़ देगी। इसके साथ ही उन्होंने सेट पर कहा कि सभी अपने सपनों को पूरा करने के लिए खूब प्रयास करें मैं कर सकता हूं तो कोई भी कर सकता है।