फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन कलेक्शन की दौड़ में ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘कांथा’ में कौन आगे? बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल

Mon, 17 Nov 2025 07:54 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रविवार का भरपूर फायदा उठाते हुए अपने कलेक्शन में बढ़ोतरी की है। जानिए,  ‘कांथा’, ‘हक’ और ‘गर्लफ्रेंड’ ने रविवार के दिन कितनी कमाई की है। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले दिन दस करोड़ से कम का कलेक्शन किया। लेकिन शनिवार को इसने अपने कलेक्शन में बढ़ोतरी की और रविवार को भी बढ़ी हुई कमाई के आंकड़े को बरकरार रखा। तीसरे दिन अजय देवगन की फिल्म और साउथ फिल्म ‘कांथा’ का कितना कलेक्शन रहा? वहीं पहले से सिनेमाघराें में मौजूद ‘हक’ और ‘गर्लफ्रेंड’ की कमाई अब तक कितनी हो चुकी है, जानिए।

विज्ञापन

2 of 5
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘दे दे प्यार दे 2’ ने तीसरे की कितनी कमाई  
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने तीसरे दिन 13.75 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 34.75 करोड़ रुपये हो चुका है। रविवार को इस फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी दिखी। इस तरह से वीकएंड का पूरा फायदा फिल्म ने उठाया है। फिल्म को अंशुल शर्मा ने निर्देशित किया है। इसमें अजय देवगन के अलावा रकुल प्रीत, माधवन भी हैं।  

विज्ञापन

3 of 5
कांथा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘कांथा’ के कलेक्शन में बदलाव नहीं 
दुलकर सलमान की साउथ फिल्म ‘कांथा’ वीकएंड पर धीमी रही। इस फिल्म ने तीसरे दिन 4.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 13.22 करोड़ रुपये हो चुका है। रविवार को भी इस फिल्म के कलेक्शन में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई। जबकि फिल्म ने शनिवार को 5 करोड़ रुपये कमाए थे।

4 of 5
फिल्म ‘हक’ - फोटो : सोशल मीडिया
‘हक’ की उम्मीदें अभी बाकी हैं 
फिल्म ‘हक’ को सिनेमाघरों में 10 दिन हो चुके हैं। रविवार के दिन इस फिल्म 1.20 करोड़ रुपये की कमाई है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 16.95 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म के लाखों में सिमटते कलेक्शन को वीकएंड का बेनिफिट मिला और इसने अपने कलेक्शन में बढ़ोतरी की है। फिल्म में यामी गौतम ने लीड रोल निभाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘द गर्लफ्रेंड’ को भी मिला वीकएंड का फायदा 
रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ ने भी रिलीज के 10वें दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। शनिवार को भी इसने 1.6 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह देखा जाए तो इसने वीकएंड पर एक जैसा कलेक्शन किया है। फिल्म 15.50 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। फिल्म की कहानी लव स्टोरी के एक अलग पहलू को दिखाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें