फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दे दे प्यार दे 2’ को मिला वीकएंड का फायदा, ‘कांथा’ की कमाई में नहीं उछाल; जानिए बाकी फिल्मों का कलेक्शन

Sun, 16 Nov 2025 07:51 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई में रिलीज के दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई। वीकएंड का फायदा उठाने में यह फिल्म कामयाब रही। इन दिनों सिनेमाघरों में कई और फिल्में भी मौजूद हैं। जानिए, शनिवार के दिन उनका कलेक्शन क्या रहा? 
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

अजय देवगन इन दिनों एक्शन की बजाय कॉमेडी, रोमांस से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने शनिवार को बढ़िया कमाई की। वहीं ‘कांथा’, ‘हक’ और ‘गर्लफ्रेंड’ को भी क्या वीकएंड का फायदा मिला है। पढ़िए, बाॅक्स ऑफिस रिपोर्ट। 

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई में उछाल 
सैकनिल्क के अनुसार अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने दूसरे दिन 12.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 21 करोड़ रुपये हो चुका है। रविवार को भी इस फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी दिख सकती है, क्योंकि वीकएंड पर इसे दर्शक मिल रहे हैं। फिल्म को अंशुल शर्मा ने निर्देशित किया है। इसमें अजय देवगन, रकुल प्रीत के अलावा माधवन भी हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म ‘कांथा’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘कांथा’ की कमाई में नहीं दिखा फर्क 
साउथ फिल्म ‘कांथा’ को लेकर सोशल मीडिया पर क्रेज दिखा था। दुलकर सलमान स्टारर इस फिल्म ने दूसरे दिन 4.85 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं पहले दिन भी इसने 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 9.20 करोड़ रुपये हो चुका है। वीकएंड पर भी इस फिल्म के कलेक्शन में बहुत अधिक उछाल नहीं दिखा है। 

4 of 5
फिल्म ‘हक’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘हक’ का कलेक्शन फिर बढ़ा
यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ के लिए भी शनिवार यानी वीकएंड का दिन अच्छी खबर लेकर आया। इस फिल्म का कलेक्शन शुक्रवार को यानी 8वें दिन 65 लाख रुपये रह गया था। लेकिन शनिवार को यानी 9वें दिन फिल्म की कमाई बढ़ी, इसने 1.15 करोड़ रुपये कमाए। कुल कलेक्शन भी 15.80 करोड़ रुपये हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द गर्लफ्रेंड’ को भी मिला वीकएंड का फायदा 
फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ में लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना है। इस फिल्म ने भी शनिवार को यानी 9वें दिन 1.70 करोड़ रुपये कमाए हैं। 8वें दिन इसका कलेक्शन 1 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 14 करोड़ रुपये हो चुका है। वीकएंड का दिन इस फिल्म के लिए भी फायदेमंद साबित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें