फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Son of Sardaar 2 Day 1 Collection: ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कॉमेडी ने रंग जमाया, ‘धड़क 2’ से निकली आगे

Fri, 01 Aug 2025 10:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Son of Sardaar 2 Day 1 Box Office Collection: अजय देवगन स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने आज यानी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। इस फिल्म का मुकाबला दो रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘धड़क 2’ और ‘सैयारा’ से है। लेकिन अजय देवगन की फिल्म ने ‘धड़क 2’ के मुकाबले पहले दिन कलेक्शन के मामले में बाजी मारी है। जानिए, इस फिल्म का कलेक्शन? 
विज्ञापन
1 of 5
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ऐसे समय में सिनेमाघरों में आई है, जब पहले से ‘सैयारा’ का क्रेज बना हुआ। साथ ही आज एक और रोमांटिक फिल्म ‘धड़क 2’ भी रिलीज हुई। जानिए, अजय की फिल्म ने आज कितने करोड़ रुपये से अपना खाता खोला और ‘धड़क 2’ से यह कमाई के मामले में कितने आगे निकली है।   

विज्ञापन

2 of 5
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
सन ऑफ सरदार 2 का पहले दिन का कलेक्शन
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन 5.39 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला है। अजय की पहली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ से तुलना करें तो ‘सन ऑफ सरदार 2’ का पहले दिन का कलेक्शन आधा है। बताते चलें कि फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ ने साल 2012 में पहले दिन 10.80 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। 

अजय देवगन की पिछली फिल्मी का ओपनिंग डे कलेक्शन 

फिल्म      

कलेक्शन 

रेड 2    

19.25 करोड़ रुपये 

सिंघम अगेन 

43.70 करोड़ रुपये 

मैदान   7.25 करोड़ रुपये
शैतान

14.75 करोड़ रुपये 

आजाद 

1.5 करोड़ रुपये 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'सन ऑफ सरदार' और 'धड़क 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धड़क 2’ से बाजी मार लेगी अजय की फिल्म 
अपनी ही पिछली फिल्म से अजय की ‘सन ऑफ सरदार 2’ पिछड़ गई हो, लेकिन आज ही रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म ‘धड़क 2’ से कलेक्शन के मामले में बाजी मार ली है। सिद्धांत और तृप्ति की फिल्म ‘धड़क 2’ ने 2.48 करोड़ का कलेक्शन ही पहले दिन किया है। जबकि अजय की फिल्म का कलेक्शन दोगुना है। फिल्म ‘धड़क 2’ की कमजोर शुरुआत का फायदा ‘सन ऑफ सरदार 2’ को आगे भी मिल सकता है। 

4 of 5
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' और 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘सैयारा’ खड़ी कर सकती है मुश्किल
फिल्म ‘धड़क 2’ चाहे अजय की फिल्म के लिए कड़ा मुकाबना ना बने सके लेकिन ‘सैयारा’ जरूर मुश्किल खड़ी कर सकती है। इस फिल्म ने आज यानी 15वें दिन 7.36 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए है। यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ आगे बढ़ रही है। ऐसे में ‘सन ऑफ सरदार 2’ का असल मुकाबला ‘सैयारा’ से ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- @ajaydevgn
फीकी रही अजय की कॉमेडी फिल्म 
अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है। फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन और दीपक डोबरियाल जैसे उम्दा कलाकार हैं। इसके बावजूद कहीं ना कहीं अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म कुछ फीकी नजर आती है। यह फिल्म फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ की तरह हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर नहीं करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें