फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर छाया अजय देवगन का 9 साल का बेटा युग, इस खास वजह से पूरा बॉलीवुड दे रहा बधाई

Sat, 14 Sep 2019 01:48 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ajay devgn - फोटो : social media
अजय देवगन और काजोल अपने करियर के साथ शादीशुदा जिंदगी को भी एंजॉय कर रहे हैं । इस कपल के दो बच्चे निसा और युग हैं । आज युग का बर्थडे है और वो 9 साल के हो गए हैं । इस मौके पर काजोल और अजय देवगन ने बेटे को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है ।
विज्ञापन

2 of 5
Ajay Devgn, Kajol and Yug - फोटो : twitter
काजोल ने एक डबस्मैश वीडियो शेयर किया । उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'जब तुम 3 साल के थे तो सबकुछ बहुत अच्छा था, जब 9 साल के हुए तो और भी ज्यादा अच्छा है । हैप्पी बर्थडे युग' । काजोल के पोस्ट पर युग की मौसी तनीषा मुखर्जी ने भी कमेंट किया । 
 
विज्ञापन

3 of 5
yug devgn - फोटो : social media
तनीषा ने लिखा, 'मेरे क्यूटी, तुम कैसे हो ।' वहीं दीया मिर्जा ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे युग' । दिव्या दत्ता और अमृता अरोड़ा ने भी युग को बर्थडे की बधाई दी । अजय देवगन ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बेटे युग को जन्मदिन की बधाई दी है । उन्होंने युग के साथ गुरुद्वारे की एक फोटो शेयर की । 
 

4 of 5
ajay devgn, yug - फोटो : social media
अजय ने कैप्शन में लिखा, 'तुम्हें बड़ा होते हुए देखना बहुत सुखद है । ये कभी खत्म नहीं हो सकता ।' इस फोटो पर भी तनीषा ने लिखा- 'ये तस्वीर बहुत अच्छी है' । इससे पहले काजोल ने बेटे के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'जन्मदिन वाला हफ्ता शुरू हो चुका है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ajay devgn, yug - फोटो : social media
काजोल और अजय देवगन ने हाल ही में फिल्म 'यू मी और हम' के 9 साल बाद फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी हिंदी सिनेमा की उन जोड़ियों में गिनी जाती है जो ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह हिट है। दोनों के बीच के रिश्तों की अक्सर मिसाल भी दी जाती है।

अजय देवगन की ये तस्वीर देख यूजर्स को आई पान-मसाले की याद, बोले- 'विमल थूकने गए होंगे'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें