फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thank God on OTT: अजय देवगन के फैंस के लिए खुशखबरी, अब घर बैठे इस ओटीटी पर मुफ्त में देख सकते हैं 'थैंक गॉड'

Tue, 20 Dec 2022 09:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार झंडे गाड़ रही है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक 200 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। इस बीच उनके फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। दरसअल, दृश्यम 2 पहले रिलीज हुई 'थैंक गॉड' का लुत्फ अब कोई भी फ्री में उठा सकता है। अमेजन प्राइम पर इस फिल्म को आज  (20 दिसंबर) से किसी भी समय स्ट्रीम किया जा सकता है।
Filmy Wrap: आपस में भिड़ीं मलाइका-अमृता और तलाक पर ‘महादेव’ फेम मोहित का बयान, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
विज्ञापन

2 of 4
थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
थैंक गॉड की बात करें तो इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन का किरदार चित्रगुप्त से प्रेरित है। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है,जिसमें अजय के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई है। रिलीज से पहले इस फिल्म पर काफी विवाद भी हुआ था, जिसके बाद अजय देवगन के किरदार का नाम बदलकर सीजी कर दिया गया था। 
Namrata Shirodkar: नम्रता शिरोडकर ने 17 साल बाद किया खुलासा, बताया क्यों छोड़नी पड़ी एक्टिंग
विज्ञापन

3 of 4
थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
थैंक गॉड की डिजिटल रिलीज पर अजय देवगन ने साझा किया, “इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत के साथ काम करके बहुत खुशी हुई। मैंने इससे पहले भी निर्देशक इंद्र कुमार के साथ भी काम किया है, इसलिए यह फिल्म हमारे लिए रीयूनियन की तरह था। इतने ऊर्जावान और प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ सेट पर होना हमेशा मजेदार होता है और मेरा मानना है कि केमिस्ट्री स्क्रीन पर भी झलकती है। मैं उन दर्शकों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने फिल्म को बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। मुझे यकीन है कि 20 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर इसकी डिजिटल रिलीज के साथ दुनिया भर में हमारे प्रशंसक और दर्शक फिल्म का आनंद लेंगे।
New TV Show: 'तेरी मेरी डोरियां' दौलत और हुनर के बीच टकराव, पिता के अधूरे सपने को पूरा करने की कोशिश
विज्ञापन

4 of 4
भोला टीजर जारी - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भोला' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी वह खुद ही कर रहे हैं। हाल ही में इसका टीजर सामने आया था जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को अगले साल यानी 2023 में रिलीज करने की तैयारी है।
Raushni Srivastava: कास्टिंग काउच का शिकार हुई थीं टीवी एक्ट्रेस रौशनी, इंटस्ट्री के काले सच का किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें