फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन की ये तस्वीर देख यूजर्स को आई पान-मसाले की याद, बोले- 'विमल थूकने गए होंगे'

Wed, 11 Sep 2019 03:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : social media
रोमांटिक फिल्म 'फूल और कांटे' से डेब्यू करने वाले अजय देवगन एक दिन एक्शन फिल्में करेंगे ये किसे पता था। अजय फिल्मों के साथ ही साथ अपनी फिनटेस लिए भी जाने जाते हैं। इसी बीच अजय देवगन की एक शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि ये 50 साल के एक्टर की तस्वीर है।
विज्ञापन

2 of 5
ajay devgn - फोटो : instagram

इस तस्वीर में अजय शर्टलैस नजर आ रहे हैं। अजय की इस तस्वीर पर उनके फैंस तेज रफ्तार से कमेंट भी करते जा रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा है- अब दीवार को देखने का समय है खत्म हो गया है। यह समय खिड़की से बाहर देखना का है जो निश्चित रूप से अधिक सुखद है। 

 

विज्ञापन

3 of 5
ajay devgn
अजय की इस तस्वीर को 4 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। साथ ही 2600 फैंस ने कमेंट भी किया है। अजय की इस तस्वीर को देख एक फैन ने लिखा- FIRE है बॉस। वहीं एक यूजर ने लिखा- तानाजी सुपरहिट होने वाली है। वहीं कुछ यूजर्स इस तस्वीर पर अजय का मजाक भी उड़ा रहे हैं।
 

4 of 5
Ajay Devgn

एक यूजर ने लिखा- शायद खिड़की के बाहर विमल पान मसाला थूकने गए होंगे। आपको बता दें अजय कई सालों से विमल पान मसाला का विज्ञापन करते हैं। हालांकि पान मसाला के विज्ञापन पर अजय सफाई भी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था- मैंने हमेशा अपने कॉन्ट्रेक में कहा है कि मैं तंबाकू का प्रचार नहीं करूंगा। जो भी वे विज्ञापन हैं वे इलायची का है और मेरे कॉन्ट्रेक में यह कहा गया है कि इसमें कोई तंबाकू नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तानाजी - फोटो : तानाजी, फिल्म
बात करें फिल्मों की तो अजय देवगन ओम राउत की फिल्म 'तानाजी-द अनसंग वॉरियर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह मराठा साम्राज्य के सेनापति सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभाएंगे, जो 17वीं सदी में मराठा साम्राज्य के संस्थापक भी थे। 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फर्स्ट लुक में अजय देवगन हाथ में तलवार लिए योद्धा जैसे नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें