फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर अजय देवगन को आई दिग्गज अभिनेता राजकुमार की याद, वीडियो साझा कर कही ऐसी बात

Thu, 02 Apr 2020 09:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : Social Media
लॉकडाउन के बीच अभिनेता अजय देवगन आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश में लॉकडाउन होने की वजह से अजय कहीं बाहर जाकर परिवार के संग पार्टी नहीं कर सकते। ऐसे में अजय घर पर ही रहकर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अजय देवगन वैसे तो सोशल मीडिया पर बाकी अभिनेता- अभिनेत्रियों से कम ही एक्टिव रहते हैं। लेकिन इन दिनों अजय भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। हाल ही में अपने जन्मदिन पर अभिनेता ने एक वीडियो फैन्स के साथ साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
इन दिनों कोरोना वायरस की वजह से देश को लॉकडाउन किया गया है। जिसके लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आम लोगों को इसके लिए जागरुक कर रहे हैं। सेलेब्स अपने फैन्स से घर में ही सुरक्षित रहने की अपील लगातार कर रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता अजय देवगन ने भी एक वीडियो के माध्यम से लोगों से घर पर ही रहने की अपील की है।
विज्ञापन

3 of 5
Ajay Devgn
अभिनेता अजय देवगन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। ये वीडियो दिग्गज अभिनेता राजकुमार की किसी फिल्म का सीन है। इस वीडियो को डब किया गया है। डबिंग में इसे कोरोना और लॉकडाउन से जोड़ा गया है और घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में अजय ने लिखा है, 'असली लीजेंड की तरफ से खास सलाह है। ध्यान दें।'
 

4 of 5
अजय देवगन
अजय द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर फैन्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें कि अजय देवगन ही नहीं बल्की बॉलीवुड के कई सितारे इन दिनों लोगों से घर में ही रहने की अपील कर रहे हैं। इसी के साथ सभी सितारे भी इस समय अपने घर में ही हैं। सेलेब्स इन दिनों अपने फोटो वीडियो फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन
गौरतलब है कि अजय देवगन हाली ही में फिल्म तानाजी में नजर आए थे। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ पत्नी काजोल भी थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार ताबड़तोड़ कमाई की। वहीं अब अजय रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में कैमियो करते नजर आएंगे। सात ही अजय जल्द ही एस एस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आर आर आर' (RRR) में नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें