फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव होने पर अभिषेक बच्चन को पड़ी थी डांट, फोन कर ये बोले थे अजय देवगन

Sat, 09 Jan 2021 11:23 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, कपिल शर्मा - फोटो : Instagram
कोरोनावायरस का कहर देशभर में देखने को मिला। बॉलीवुड में भी इसका असर देखा गया। बॉलीवुड का सबसे ज्यादा चर्चित कोरोना केस था बच्चन परिवार का पॉजिटिव होना। दरअसल जुलाई के महीने में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव हुए थे। अब हाल ही में अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया है कि जब वो कोरोना पॉजिटिव हुए थे तब उन्हें अजय देवगन ने डांटा था।
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram: bachchan
दरअसल अभिषेक बच्चन और अजय देवगन जल्द ही कपिल शर्मा शो के शो में नजर आने वाले हैं। इस शो का एक वीडियो क्लिप कलर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की गई है। इस वीडियो क्लिप में अभिषेक बच्चन बता रहे हैं कि जब वो कोरोना पॉजिटिव हुए थे तब अजय देवगन का उन्हें फोन आया था और उन्होंने अभिषेक को डांट लगाई थी।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : Social Media
अभिषेक बच्चन ने शो के दौरान बकायदा एक्ट करते हुए इस बारे में बताया। उन्होंने कपिल शर्मा को अभिषेक बनकर बात करने को कहा और खुद अजय देवगन बने। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सबसे पहले अजय देवगन का ही फोन उनके पास आया। अजय उनसे डांटते हुए पूछा, 'क्या हो गया ये? कैसे हो गया?'
 

4 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : amar ujala, mumbai
इसके बाद अभिषेक ने जोर जोर से हंसते हुए बताया कि बाद में उन्हें ये बात समझ में आई कि अजय कुछ ही दिन पहले उनसे मिलने आए थे। ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जमकर हंसने लगे। बता दें कि शो पर अजय देवगन और अभिषेक बच्चन के साथ ही सोहम शाह और अभिनेत्री निकिता दत्ता भी पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने खूब सारी बातचीत और मस्ती भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि अभिषेक और अजय यहां अपनी अपकमिंग फिल्म 'द बिग बुल' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। फिल्म में मुख्य किरदार में अभिषेक बच्चन हैं। वहीं अजय देवगन फिल्म के प्रड्यूसर हैं। ये फिल्म हर्षद मेहता स्कैम पर आधारित है। फिल्म में अभिषेक हर्षद मेहता के किरदार में ही नजर आने वाले हैं।

पढ़ें: दीपिका और ऋतिक की जोड़ी बनने की चर्चाओं के बीच रणवीर चले ऊटी, जानिए क्या है बड़ी वजह?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें