Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : social media
गौरतलब है कि तानाजी मालुसरे, मराठा सेना के वीर सेनापति रहे हैं और अपने बेटे की शादी के ऐन दिन छत्रपति शिवाजी के बुलावे पर युद्ध करने चले गए। तानाजी मालुसरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ कई युद्ध लड़े थे। मेकर्स का दावा है कि यह पीरियड ड्रामा फिल्म भारतीय फिल्म जगत की सर्वश्रेष्ठ 3डी फिल्म बनेगी। खुद के करियर की 100वीं फिल्म होने की वजह से अजय अपनी पूरी टीम के साथ इस फिल्म को खास बनाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं।