फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: छह लेखकों ने मिलकर लिखी 'सिंघम अगेन', फिल्म की कहानी तैयार करने में लगे 18 महीने

Thu, 21 Sep 2023 04:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिंघम अगेन मुहूर्त - फोटो : सोशल मीडिया
सिंघम अगेन का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्मों ने अब तक दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है, यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर जनता में काफी उत्सुकता नजर आ रही है। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के निर्देशक ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अगले साल की दूसरी छमाही में इसके रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। 
Ganesh Chaturthi 2023: इन एनिमेटेड फिल्मों में भगवान गणेश ने दिखाईं लीलाएं, वॉचलिस्ट में जरूर करें शामिल
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शेट्टी-मिलाप जावेरी - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म से पहले रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह के साथ सर्कस बनाई थी, जो पर्दे पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। अब बताया जा रहा है कि अपनी आगामी फिल्म के लिए निर्देशक काफी सावधानी बरत रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रोहित शेट्टी का पूरा जोर फिल्म की मजबूत लेखनी पर है।
विज्ञापन

3 of 5
रेहित शेट्टी और सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक निर्देशक ने अपनी आगामी फिल्म के लिए छह लेखकों की एक टीम को काम पर रखा है। नए लेखकों को शामिल करने का कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि सिंघम अगेन की कहानी काफी मनोरंजक हो। कॉप यूनिवर्स की अगली किस्त के लेखक शांतनु श्रीवास्तव ('बधाई हो', 'नाइट मैनेजर'), क्षितिज पटवर्धन ('माउली', 'फास्टर फेन'), यूनुस सजावल (सभी रोहित शेट्टी की फिल्में), मिलाप जावेरी ('कांटे', 'शूटआउट एट वडाला'), अभिजीत खुमान ('असुर'), संदीप और अनुषा ('द इंडियन पुलिस फोर्स') हैं। 

4 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सही कहानी तैयार करने में उन्हें 18 महीने लग गए। 'सिंघम 3' को रोहित शेट्टी के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म के लिए उनके पुलिस यूनिवर्स के सभी नायकों को मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। सिंघम अगेन में अजय देवगन सहित कई बड़े कलाकार शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्यवंशी’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म में सिंघम के रोल में अजय, सिंबा के किरदार में रणवीर सिंह और सूर्यवंशी की भूमिका में अक्षय कुमार दिखने वाले हैं। फिल्म में महिला पुलिसकर्मी की भूमिका के लिए दीपिका पादुकोण को भी चुना गया है। इतना ही नहीं, फिल्म की स्टारकास्ट में टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी शामिल होंगे।
Thalapathy 68: विजय की 'दलपति 68' में हुई अरविंद स्वामी की एंट्री! खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें