फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यश चोपड़ा के जन्मदिन पर घोषित होने वाली फिल्मों से कटा अक्षय कुमार का नाम, अजय देवगन की दमदार एंट्री

Tue, 11 Aug 2020 11:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन और अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
यशराज फिल्म्स ने फिल्म 'पृथ्वीराज' के बाद शुरू होने जा रहे एक मेगा प्रोजेक्ट के लिए बजाय अक्षय कुमार के अजय देवगन का नाम फाइनल कर लिया है। इस बात की आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म के निर्देशक का नाम भी तय हो गया है और ये फिल्म मशहूर निर्देशक राहुल रवैल के बेटे शिव रवैल निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
यश चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
यशराज फिल्म्स अपने संस्थापक यश चोपड़ा के जन्मदिन 27 सितंबर के दिन अगले दो तीन सालों में बनने वाली मेगा बजट फिल्मों का ऐलान करने वाला है। सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 की सूचना अमर उजाला आपको सबसे पहले दे ही चुका है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी में शुरू होने वाली है और इसका निर्देशन मनीष शर्मा करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
इसके बाद शाहरुख खान की निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ बनने वाली फिल्म पर भी काम शुरू हो जाएगा। इस फिल्म की जानकारी भी अमर उजाला आपको सबसे पहले दे चुका है। फिल्म की हीरोइन का नाम भी फाइनल नहीं है लेकिन समझा जा रहा है कि इस फिल्म का नाम 'पठान' होगा। फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण से संपर्क किया जा चुका है लेकिन अभी उनका नाम फाइनल नहीं है।

4 of 5
prithviraj - फोटो : amar ujala mumbai
इस बीच यशराज फिल्म्स में बड़ा फैसला हुआ है एक और मेगा प्रोजेक्ट को लेकर। इस प्रोजेक्ट के लिए अक्षय कुमार के नाम पर चर्चा होती रही है लेकिन अक्षय कुमार ने हाल के दिनों जिस तरह 'पृथ्वीराज' की शूटिंग की बजाय लंदन में 'बेलबॉटम' को तवज्जो दी है। उससे मामला कुछ ढीला हुआ है। अब इस फिल्म में अजय देवगन का नाम फाइनल किया गया है। तीन दशक लंबे करियर में ये पहला मौका होगा जब अजय देवगन यशराज फिल्म्स की किसी फिल्म में दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय कृष्ण आचार्य
इन तीनों फिल्मों के अलावा यशराज फिल्म्स एक फिल्म विकी कौशल के साथ भी करने जा रहा है। इसकी सूचना भी हम अपने पाठकों को सबसे पहले दे चुके हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म होगी और इसका निर्देशन ठग्स ऑफ हिंदोस्तां बना चुके विजय कृष्ण आचार्य करेंगे।

पढ़ें: फिल्म 'दृश्यम' के निर्देशक निशिकांत कामत अस्पताल में भर्ती, हालत काफी गंभीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें