फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: अजय देवगन ने थ्रिलर फिल्म की रिलीज डेट से उठाया पर्दा, आर माधवन-ज्योतिका के साथ दिखेंगे अभिनेता

Thu, 07 Sep 2023 02:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने कुछ समय पहले ही अपनी अगली फिल्म का एलान किया था, जिसके बाद से फैंस बेहद उत्साहित हो गए थे। खास बात यह है कि इस फिल्म में वह आर माधवन के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे और उनके साथ ज्योतिका भी मुख्य भूमिका में होंगी। यह एक सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म होगी। अब अजय देवगन ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन, आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अजय देवगन ने इस फिल्म के रिलीज की तारीख बताई है। अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की पावरहाउस तिकड़ी अगले साल सिनेमाघरों में फैंस के रोंगटे खड़े कर देने के लिए तैयार है। विकास बहल के जरिए निर्देशित, बिना शीर्षक वाली सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म आठ मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Vicky Kaushal: दही हांडी उत्सव में करेंगे फिल्म का प्रचार, विक्की ने कृष्ण जन्मोसव के बारे में जताए ये विचार
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा की और लिखा, “चीजें एक अलौकिक मोड़ लेने वाली हैं। विकास बहल के जरिए निर्देशित एक रोमांचक थ्रिलर में मैं, आर माधवन और ज्योतिका की तिकड़ी का गवाह बनूंगा। आठ मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” जैसे ही अजय ने फिल्म की घोषणा की, प्रशंसकों ने अपना उत्साह व्यक्त किया।
 

Anurag Kashyap: सेक्रेड गेम्स में ट्रांसजेंडर को कास्ट करना चाहते थे अनुराग, कहा- कोई नहीं बनना चाहता था कुकू

 

4 of 5
ज्योतिका - फोटो : सोशल मीडिया
जियो स्टूडियोज, अजय देवगन एफफिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल के जरिए प्रस्तुत यह फिल्म अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा निर्मित और विकास बहल द्वारा निर्देशित है। यह पहली बार होगा जब अजय देवगन और आर माधवन स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। इससे पहले चर्चा थी कि अजय की आने वाली सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म का नाम 'ब्लैक मैजिक' है। हालांकि, अभी तक फिल्म के नाम पर मुहर नहीं लगी है।

Varun Dhawan: एटली की फिल्म 'वीडी 18' के सेट पर चोटिल हुए वरुण धवन, फैंस के साथ साझा किया हेल्थ अपडेट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : social media
अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर यह फिल्म गुजराती फैमिली-एंटरटेनर फिल्म 'वश' का हिंदी रीमेक है। खास बात यह है कि ज्योतिका ने ही गुजराती फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की शूटिंग जून में शुरू हुई थी। यह फिल्म हॉरर थ्रिलर होगी, जिसका निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। इसकी शूटिंग बड़े पैमाने पर मुंबई, मसूरी और लंदन में की जा रही है।

Raghav-Parineeti: क्या परिणीति से डरते हैं राघव चड्ढा? मुलाकात के सवाल पर बोले- घर जाऊंगा तो मार खानी पड़ेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें