फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक संशोधन बिल पर बोले अजय देवगन, कहा- हिंसा नहीं होनी चाहिए क्योंकि...

Tue, 17 Dec 2019 12:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
नागरिक संशोधन बिल और इसको लेकर देशभर में हो रहे बबाल पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। बॉलीवुड हस्तियां इस मामले पर बोलने से पीछे नहीं हट रही हैं। हाल ही में अजय देवगन ने भी इस विवाद पर अपना रुख साफ किया। अजय ने कहा कि हिंसा से कोई फायदा नहीं होता। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Ajay Devgn - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में अजय देवगन ने कहा, 'मैं इस मामले में सहमत या असहमत होने वाली कोई बात नहीं कहूंगा। मेरा बस ये कहना है कि ये लोकतंत्र है। जो लोग मानते हैं उनकी अपनी राय है और जो नहीं मानते ये उनका भी अपना विचार है।'
विज्ञापन

3 of 4
अजय देवगन - फोटो : Social Media
अजय ने आगे कहा, 'मेरा बस यही कहना है कि विचार रखना चाहिए, इस पर बहस भी होनी चाहिए, लेकिन हिंसा नहीं होनी चाहिए। इस मुद्दे को बातचीत कर के सुलझा लेना चाहिए, क्योंकि हिंसा से सिर्फ आम लोगों को नुकसान होता है।'
विज्ञापन

4 of 4
Mahesh Bhatt - फोटो : Social Media
बता दें कि पुलिस द्वारा छात्रों के साथ इस तरह का सलूक करने के विरोध में अनुभव सिन्हा, आयुष्मान खुराना, मनोज बाजपेयी, रितेश देशमुख, अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर, अली फजल,रिचा चड्ढा, पूजा भट्ट, महेश भट्ट, विक्रांत मैसी और कोंकण सेन शर्मा जैसे तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर इसपर विरोध जताया है।

नागरिकता संशोधन कानून और जामिया प्रदर्शन पर ये बोले रजनीकांत, दरबार के ट्रेलर लॉन्च पर हुआ सवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें