फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू हिंसा पर अजय देवगन का बयान और दीपिका के समर्थन में रघुराम राजन, पांच खबरें

Sat, 11 Jan 2020 06:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' शुक्रवार को रिलीज हो गई। तानाजी का सीधा मुकाबला दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से है। इस बीच दोनों फिल्मों को लेकर खूब सियासत भी हो रही है। अजय देवगन हमेशा से खुलकर देश के मुद्दों पर अपनी राय रखते आए हैं और अब उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुए बवाल पर अपना पक्ष रखते हुए अपील की है।

तानाजी की रिलीज के बाद जेएनयू हिंसा पर बोले अजय देवगन, कहा- लापरवाही नहीं
विज्ञापन

2 of 5
Raghuram Rajan and Deepika Padukone - फोटो : Social Media
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने जेएनयू जाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट 'लिंक्डइन' पर करीब 650 शब्दों के अपने ब्लॉग में जेएनयू, लोकतंत्र और भारत के मौजूदा हालात पर कई बातें लिखी हैं। राजन ने दीपिका के अलावा अपने ब्लॉग में चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की भी इशारों ही इशारों में तारीफ की है। उन्होंने लिखा है कि जिस तरह लवासा ने अपने और अपने परिवार के उत्पीड़न के बावजूद काम करना जारी रखा, उससे पता चलता है कि आज भी कुछ लोग सच्चाई, स्वतंत्रता और इंसाफ के लिए न सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं बल्कि आदर्शों के लिए त्याग भी करते हैं।

दीपिका के जेएनयू जाने पर आया भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर का बयान, कही ये बात
विज्ञापन

3 of 5
anu aggarwal - फोटो : social media
बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में कब कौन सा सितारा धूमिल हो जाए, कहा नहीं जा सकता। एक वक्त पर जिसे लोग सिर-आंखों पर बैठाते हैं, बाद में उसकी सुध तक नहीं ली जाती है। कई ऐसे कलाकार रहे जिन्होंने गुमनामी में अपनी जिंदगी बिता दी। इनमें से एक अनु अग्रवाल भी हैं। 'आशिकी' की अनु अग्रवाल इस फिल्म के जरिए रातों-रात स्टार बन गई थीं। आज उनका जन्मदिन है।

भयानक हादसे में चली गई थी 'आशिकी' की एक्ट्रेस की याददाश्त, 20 सालों में इतना बदल गया रंग-रूप
 

4 of 5
Shweta Basu Prasad - फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा में शोहरत कमाने वाली अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद ने अपनी पहली ही फिल्म मकड़ी में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवार्ड जीता था। एक वक्त पर उनका नाम सेक्स रैकेट में आया था। इससे उबरने के लिए श्वेता को काफी कोशिश करनी पड़ी। आज उनका जन्मदिन है।

कभी वेश्यावृति में आया था इस मशहूर अभिनेत्री का नाम, एक साल भी नहीं चला पति से रिश्ता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर-संजीदा - फोटो : Social Media
टेलीविजन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक आमिर संजीदा की जोड़ी भी है। इन दोनों की जोड़ी इन दिनों सुर्खियों में है। खबर आ रही है कि दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है। जिसकी वजह से दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है। इन्हीं खबरों के बीच एक खबर ऐसी भी सामने आ रही है। जिसे सुन इनके फैन्स के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

चार महीने की बेटी के माता-पिता हैं आमिर-संजीदा? जानें क्या है इस खबर की सच्चाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें