फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन- काजोल की रील और रियल लाइफ को हुए 22 साल, सोशल मीडिया पर कहा- 'प्यार तो होना ही था'

Wed, 15 Jul 2020 09:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्यार तो होना ही था - फोटो : Social Media
अजय देवगन और काजोल सिनेमा के पावर कपल्स में शुमार होते हैं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब भाती है। रील हो या फिर रियल लाइफ, दोनों साथ में हमेशा ही अच्छे लगते हैं। अजय और काजोल ने यूं तो कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन एक ऐसी फिल्म भी है जो इन दोनों के प्यार की गवाही देती है।
विज्ञापन

2 of 5
अजय-काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
ये फिल्म है 'प्यार तो होना ही था'। फिल्म प्यार तो होना ही था को रिलीज हुए पूरे 22 साल हो गए हैं। ये फिल्म अजय और काजोल के लिए भी बेहद खास है क्योंकि फिल्म के साथ ही इन दोनों की जोड़ी को भी 22 साल पूरे हो चुके हैं। 22 साल पहले फरवरी में अजय और काजोल की शादी हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म के 22 साल पूरे होने पर अभिनेता अजय देवगन ने भी फिल्म को अपने लिए खास बताया है। फिल्म से जुड़ा एक वीडियो अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में अजय ने लिखा है, 'रील और रियल जिंदगी के भी 22 साल। प्यार तो होना ही था।'
 

4 of 5
काजोल और अजय देवगन
अजय देवगन और काजोल अभिनीत फिल्म 'प्यार तो होना ही था' साल 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी अंग्रेजी फिल्म 'द फ्रेंच किस' पर आधारित थी। फिल्म में अजय के किरदार का नाम शेखर रहता है और काजोल के किरदार का नाम संजना। इस फिल्म के सभी गाने खूब पसंद किए गए थे। आज भी ये गाने लोगों की जुबान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अजय देवगन और काजोल ने इसके अलावा भी कई और फिल्मों में काम किया है। पहली ही फिल्म से दोनों की जोड़ी दर्शकों को भा गई थी। इसके बाद अजय और काजोल इश्क, राजू चाचा जैसी कई फिल्मों में भी नजर आए। आखिरी बार दोनों की जोड़ी फिल्म 'तानाजी' में देखने को मिली थी।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा पीएम को पत्र, सीबीआई जांच की कर रहे हैं मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें