फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanhaji Movie Review: हॉलीवुड फिल्म 300 के टक्कर की है 'तानाजी..', काजोल का दिखा करिश्मा

Fri, 10 Jan 2020 10:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत पंकज शुक्ल, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media
Movie Review: तानाजी: द अनसंग वॉरियर
कलाकार: अजय देवगन, काजोल, ल्यूक केनी, शरद केलकर आदि।
निर्देशक: ओम राउत
निर्माता: अजय देवगन, भूषण कुमार आदि।


इतिहास के सबक इंसान अक्सर भूल जाता है। ये सबक होते हैं देश पर कुर्बान होने के, खुद से पहले परिवार और परिवार से पहले समाज को जीवन की प्राथमिकताएं बनाने के। मराठा इतिहास का ऐसा ही योद्धा है तानाजी मालुसरे। तानाजी पर इतिहास के अध्याय हैं। उनकी तेरहवीं पीढ़ी ने उन पर बाकायदे शोध किए हैं। महाराष्ट्र की लोककथाओं में वह सम्मान पाते हैं और उनको लेकर तमाम दंत कथाएं भी प्रचलित हैं।
विज्ञापन

2 of 6
तान्हाजी - फोटो : तान्हाजी, फिल्म
अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर इन दंतकथाओं और मालुसरे परिवार के शोध के बीच संतुलन बनाती चलती है। देवगन का ये देओल अवतार है और इस अवतार को ढाई किलो का हाथ सरीखा बनाने के लिए ओम राउत ने मेहनत भी काफी की है। फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष है इसकी तकनीकी उत्कृष्टता। एक विदेशी सिनमैटोग्राफर और तमाम सारे देशी लोगों ने मिलकर एक ऐसा संसार परदे पर गढ़ा है जो थ्री डी में देखने पर तमाम बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को मात भले न देता दिखता हो लेकिन उनसे उन्नीस भी नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
जोधा अकबर और पद्मावत जैसी विशाल फिल्मों के आगे का सिनेमा की गढ़ने की कोशिश करती तानाजी द अनसंग वॉरियर की कहानी छत्रपति शिवाजी के दरबार के एक सूबेदार की कहानी है। ये कहानी औरंगजेब के पैर भारत के दक्षिण में न पड़ने देने की भी कहानी है। मुगलों के साथ काम करने को तैयार हुए विघातियों की भी ये कहानी है। ऐसा ही एक भितरघाती है जय सिंह जिसके कब्जे से कोंढाना किला मुक्त कराना शिवाजी का सपना है। उन शिवाजी का जो मराठवाड़ा में शांति के लिए 23 किले पहले ही छोड़ चुके हैं। कोंढाना किला तान्हाजी को वापस पाना है।

4 of 6
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर यहां इतिहास पढ़ाने की कोशिश नहीं करती। फिल्म के शुरू में ही निर्माता निर्देशक ये बता भी देते हैं। ये फिल्म तानाजी की वीरगाथा है और अजय देवगन का पहली बार परदे पर आना फिल्म का इरादा साफ भी कर देता है। संधान घाटी के बीच से हवा में तैरते वीर मराठा जब परदे पर एक के बाद एक आते हैं तो हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 300 याद आने लगती है। आगे ढाल-तलवारों के साथ जब युद्ध के नगाड़े बजते हैं तो तानाजी 300 के स्तर तक पहुंचने का जोर भी लगाती दिखती है और सुखद ये है कि फिल्म उससे इक्सीस नहीं तो उन्नीस भी नहीं दिखती है। और, ये कौशल अजय देवगन की टीम ने इतने कम बजट में हासिल किया है कि इसके लिए पूरी टीम को दाद देना बनता है।
विज्ञापन

5 of 6
Tanhaji - फोटो : amar ujala, mumbai
अभिनय के लिहाज से अजय देवगन अपनी आंखों से बहुत कुछ कह जाते हैं। फूल और कांटे से शुरू हुआ अजय देवगन का सफर तानाजी तक आते-आते 99 पड़ाव और देख चुका है। करियर की सौवीं फिल्म में अजय देवगन एक अभिनेता के साथ-साथ एक निर्माता के तौर पर भी परिपक्व हुए हैं। एक अनसुनी कहानी को पूरी दुनिया को बताने का बीड़ा उठाना कोंढाना किला जीतने जैसी ही चुनौती है और इस कसौटी पर अजय खरे उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media
काजोल के साथ नौ साल बाद बनी उनकी जोड़ी भले उतनी प्रभावशाली न दिखती हो पर काजोल का अभिनय बताता है कि मिशन मंगल, सांड की आंख या फिर छपाक जैसी फिल्में उन्हें भी करनी चाहिए। वह जब भी परदे पर आती हैं अपना करिश्मा छोड़ जाती हैं। सैफ अली खान की हाल की फिल्में उनके लिए किसी दु:स्वपन जैसी रही हैं पर तान्हाजी द अनसंग वॉरियर में उन्होंने पूरी स्लेट साफ करके नई इबारत लिखी है। पद्मावत के खिलजी की तरह वह भी यहां एक क्रूर विलेन जैसे दिखते हैं और काफी असरदार दिखते हैं।

फिल्म का गीत संगीत भले हिंदी पट्टी में तानाजी: द अनसंग वॉरियर को ज्यादा मदद न दे पाए लेकिन अजय देवगन की हिम्मत, मेहनत और मशक्कत के लिए ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर को मिलते हैं साढ़े तीन स्टार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें