तब्बू के अनुसार अजय बॉलीवुड के सबसे ज्यादा भरोसेमंद कलाकारों में से एक हैं। तब्बू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, 'मैं अजय को सालों से जानती हूं, एक इंसान के तौर पर वह बिल्कुल भी नहीं बदले हैं जो किसी भी शख्स के बारे में बताने के लिए काफी है, उनका करियर ग्राफ शानदार है, वह न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं, बल्कि अच्छे निर्माता और निर्देशक भी हैं, मैं हमेशा से उन्हें एक ऐसे इंसान के तौर पर जानती हूं, जिन पर अभिनेता बनने से पहले, फिल्मों का निर्देशन करने का जुनून सवार रहता है।'