फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बाद आजाद जिंदगी जी रहीं इन 5 बॉलीवुड स्टार्स की बेटियां

Sat, 11 May 2019 11:50 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड - फोटो : file
बॉलीवुड स्टार्स के बीच रिश्ते-नाते कितनी जल्दबाजी में टूट जाते हैं कि इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। ऐसे में फिल्म जगत ये लोग सिर्फ आपसी कलह के चलते तलाक लेने में जरा सी भी देरी नहीं करते हैं। यहां तक कि दूसरी शादी करने में भी इन्हें कोई समय नहीं लगता है। कुल मिलाकर जिंदगी में किसी भी अड़चन का बने रहना इन्हें पसंद नहीं है। हालांकि कुछ रिश्ते ऐसे भी हैं जो लंबे चलते हैं और अभी भी चल रहे हैं लेकिन कुछेक तो शादी करने के कुछ सालों बाद ही दम तोड़ देते हैं। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड स्टार्स की उन 5 बेटियों की जो पति से तलाक ले अपने पिता के घर ही बैठी हैं...
विज्ञापन

2 of 6
pooja bedi
पूजा बेदी 
बात करेंगे हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी की। अभिनेत्री और टेलीविजन टॉक शो होस्ट पूजा ने फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला से शादी की थी, लेकिन साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया। ऐसे में पूजा ने दोबारा शादी करना मुनासिब नहीं समझा। वहीं, उनके पिता कबीर तीन शादी कर चुके हैं। कबीर ने पहली पत्नी प्रोतिमा गौरी से 1974 में तो दूसरी पत्नी सुसान से साल 2005 में तलाक लिया था। इसके 11 साल बाद वर्ष 2016 में कबीर ने तीसरी शादी परवीन दुसांज से की है। 
विज्ञापन

3 of 6
karishma kapoor - फोटो : file photo
करिश्मा कपूर
कपूर खानदान की लाडली बेटी करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा लेकिन बात करें उनके पारिवारिक जीवन की तो वह उनके अनुसार बिल्कुल भी नहीं रहा। साल 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। इस शादी से करिश्मा को दो बच्चे भी हुए। वहीं, साल 2016 में दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई और अलग हो गए। बता दें कि संजय ने साल 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से शादी कर ली। बीते वर्ष 2018 में संजय को एक बेटा भी हुआ है। वहीं, करिश्मा के पास उनके दोनों बच्चे हैं और अपने घर रह रही हैं। 

4 of 6
hritik roshan, sussanne khan - फोटो : file photo
सुजैन खान
एक तरफ ऋतिक रोशन की बहन सुनैना अपने मायके में समय बिता रही है तो वहीं उनकी पत्नी सुजैन भी तलाक ले पिता के घर बैठी हैं। सुजैन खान अभिनेता संजय खान की बेटी हैं। संजय खान और राकेश रोशन बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं जिसके चलते ऋतिक और सुजैन की शादी हुई। ऋतिक ने साल 2000 में ही बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही सुजैन से शादी कर ली थी, लेकिन उनकी यह शादी 14 साल चली और दोनों के बीच आपसी अनबन के चलते तलाक हो गया। इस शादी से ऋतिक और सुजैन के दो बेटे हैं। बता दें कि तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन कभी लंच तो कभी डिनर डेट पर स्पॉट होते रहते हैं। उनका कहना है कि वह बच्चों के लिए ऐसा करते हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
Hrithik Roshan - फोटो : file photo
सुनैना
बता दें कि राकेश रोशन की बेटी और ऋतिक रोशन की बहन सुनैना ने आशिष सोनी से साल 1992 में शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी (सुरनिका ) हुई। सुनैना की शादी सिर्फ आठ साल ही चली। साल 2000 में सुनैना और आशीष का तलाक हो गया। इसके बाद सुनैना ने निक उदय सिंह से सगाई की थी लेकिन शादी  से पहले उन्होंने यह रिश्ता भी तोड़ दिया था। ऐसे में साल 2009 में सुनैना ने बिजनेसमैन मोहन नागर से शादी की। दोनों की मुलाकात एक एक फ्लाइट जर्नी में हुई थी। रोशन परिवार इस रिश्ते को लेकर खुश नहीं था,लेकिन साल 2009 में सुनैना और मोहन की शादी हुई और साल 2013 में उनका तलाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pooja bhatt - फोटो : file photo
पूजा भट्ट
वहीं, आखिर में बात करेंगे फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी और अभिनेत्री पूजा भट्ट की। 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री  पूजा की जिंदगी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही है। फिल्म 'पाप' के निर्देशन के दौरान उनकी मुलाकात मनीष माखीजा से हुई। इस दौरान दोनों को प्यार हुआ साल 2003 में कर ली। मनीष एक वीजे हैं और मुंबई में एक रेस्टोरेंट भी चलाते हैं। वहीं, 11 साल बाद वर्ष 2014 में दोनों के बीच तलाक हो गया। खबर है कि पूजा एक बार फिर फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें