फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्फान पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए शाहरुख खान, पश्चिम बंगाल की ऐसे करेंगे सहायता

Thu, 28 May 2020 02:27 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Social Media
चक्रवात अम्फान की वजह से पश्चिम बंगाल में कई लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। तूफान के बाद की स्थिति बहुत भयावह  है। इस तूफान ने आजीविका के प्रमुख साधन खेती को भी छीन लिया है। कई इलाकों में बाढ़ से बचाने के लिए बने ज्यादातर बांध या तो टूट चुके हैं या फिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इस मुश्किल घड़ी में पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेसडर और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान मदद के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Social Media
दो बार के इंडियर प्रीमियर लीग (आईपीएल) विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने घोषणा की है कि चक्रवात अम्फान की तबाही के बाद वे पांच हजार पेड़ लगाएंगे और साथ ही पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान भी देंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Shah Rukh Khan, Mamta Banerjee - फोटो : amar ujala
केकेआर के मालिकों में शामिल शाहरुख खान ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'इस मुश्किल के समय में हमें मजबूत रहना चाहिए, जब तक कि हम दोबारा एक साथ मुस्कुराना नहीं शुरू कर दें। केकेआर इस मुश्किल समय में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।'

4 of 5
चक्रवात अम्फान ने मचाई तबाही - फोटो : ANI
कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से बयान में कहा गया है कि प्लांट ए 6 पहल के जरिए हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने और कोलकाता में पांच हजार पेड़ लगाने की शपथ लेते हैं। फ्रेंचाइजी ने बताया कि चक्रवात से सबसे अधिक प्रभावित चार क्षेत्रों- कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर- में जरूरतमंदों को राशन और साफ-सफाई का जरूरी सामान मुहैया कराया जाएगा। कोरोना की वजह से केकेआर ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता और सुरक्षा आवश्यकताओं में प्रशिक्षित किया है और उन्हें सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के उपयोग के बारे में बताया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
इससे पहले शाहरुख खान ने अम्फान से प्रभावित लोगों के लिए चिंता व्यक्त की थी। शाहरुख ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'बंगाल और ओडिशा में चक्रवात अम्फान की तबाही से प्रभावित लोगों के लिए मेरी प्रार्थना और प्यार, इस खबर ने मुझे हिला दिया। उनमें से हर कोई मेरा अपना है। मेरे परिवार की तरह है। हमें इस मश्किल समय में मजबूती से रहना चाहिए जब तक कि हम फिर से एक साथ मुस्कुरा न सकें।'

इस चीज से टाइगर श्रॉफ को लगता है बहुत डर, वीडियो साझा कर बोले- मैं हमेशा अपनी आंखें बंद कर लेता हूं
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें