बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के हमशक्ल का सामने आना आम बात है। खुद सेलेब्स उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं। मगर अजय देवगन इकलौते ऐसे सेलिब्रिटी हैं जिनका हमशक्ल खुद भी एक बहुत बड़ा सेलिब्रिटी है। अजय इन दिनों लंदन में काम के सिलसिले में मौजूद हैं। यहां उनकी मुलाकात उनके हमशक्ल से हुई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Krunal Pandya Ajay Devgn
जिस होटल में अजय देवगन ठहरे थे, वही पर भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या भी थे। दोनों यहां एक दूसरे से टकराए। क्रिकेटर ने बिना देर किए एक्टर के साथ तस्वीर खिंचवाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। फोटो के साथ पांड्या ने लिखा, 'डॉपलगैंगर (बाईं ओर से): अजय देवगन और क्रुणाल पांड्या'
विज्ञापन
3 of 5
कृणाल और हार्दिक पांड्या
अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कई खिलाड़ी अक्सर क्रुणाल पांड्या की इस बात के लिए टांग खिंचाई करते हैं। ।अब जब खुद क्रिकेटर ने अजय के साथ अपनी फोटो डाली तो ना सिर्फ उन दोनों के भारतीय फैंस बल्कि अन्य देश के क्रिकेटर्स भी दोनों में समानता देखकर हैरान हैं।
4 of 5
अजय देवगन
क्रुणाल पांड्या और अजय देवगन को साथ में देख वेस्टइंडीज के क्रिकेटर किरन पोलार्ड इतने कंन्फ्यूज हो गए कि वह अजय देवगन को क्रुणाल पांड्या के पिता समझ बैठे। उन्होंने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ' असली पिता?'
इससे पहले कि क्रुणाल खुद इसका जवाब देते, यूजर्स ने पोलार्ड की कन्फ्यूजन दूर कर दी। लोगों ने पोलार्ड का ज्ञानवर्धन करते हुए उन्हें बताया कि अजय देवगन बॉलीवुड एक्टर हैं।