फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bholaa: साउथ फिल्म का हिंदी रीमेक बनाकर सफलता हासिल कर पाएंगे अजय देवगन? बतौर निर्देशक ला रहे हैं ये फिल्म

Mon, 04 Jul 2022 11:01 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने हिंदी सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'भोला' की शूटिंग में बिजी हैं, जो तमिल की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' का रीमेक है। अजय देवगन ने इसी साल अप्रैल के महीने में अपनी इस फिल्म का एलान किया था और तब इस फिल्म के निर्देशक के तौर पर धर्मेंद्र शर्मा का नाम सामने आया था। लेकिन अब अजय देवगन खुद इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। अजय देवगन के निर्देशन में बनने वाली यह चौथी फिल्म होगी। 
विज्ञापन

2 of 4
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
कई रिपोट्स में दावा किया गया है कि अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म 'भोला' का निर्देशन खुद कर रहे हैं, जो एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन बतौर लीड अभिनेता भी नजर आएंगे और उनके साथ तब्बू स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। हालांकि, यह फिल्म फ्लोर पर काफी पहले ही आ चुकी है। अजय देवगन कई स्थानों पर नियमित अंतराल पर शूटिंग कर रहे हैं। बीते महीने ही हैदराबाद में इस फिल्म का एक शेड्यूल शुरू किया गया था। दावा है कि 20 अगस्त तक इस फिल्म की शूटिंग भी खत्म हो जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 4
रनवे 34 - फोटो : इंस्टाग्राम
अजय देवनग के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 30 मार्च 2023 को रिलीज हो रही है। अजय देवगन ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एक बार कहा था कि ठीक है, फिल्म की तैयारी पहले कर ली गई थी। यह फिर से कैमरे के पीछे आने और तीन जादुई शब्द-लाइट, कैमरा, एक्शन कहने का सवाल था। बता दें कि इससे पहले अजय देवगन ने तीन फिल्मों का निर्देशन किया है, जिसमें उनकी फिल्म 'रनवे', 'यू मी और हम' और शिवाय शामिल है। उनकी आखिरी फिल्म 'रनवे' ही है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।
विज्ञापन

4 of 4
अजय देवगन और कैथी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म का रीमेक है 'भोला'
'भोला' तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई ‘कैथी’ का रीमेक है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी और इस फिल्म के सीक्वल के साथ-साथ प्रीक्वल (तीसरा पार्ट) पर भी बात चल रही है, जिसके निर्देशन लोकेश कनराजन है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें