फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nysa Devgn: नीसा देवगन ने पिता अजय देवगन के लिए लिखी दिल की बात, अजय ने अपनी प्रतिक्रिया से सभी को चौंका दिया

Sun, 03 Nov 2024 10:37 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nysa Devgn: निर्देशक रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन एक नवंबर को रिलीज हो चुकी है। एक बेहतरीन पारिवारिक मनोरंजन फिल्म में ड्रामा, इमोशन और एक्शन जमकर देखने को मिला, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आ रही है। वहीं इसी बीच अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन ने अपने पिता की प्रशंसका करते हुए उन्हें अपना पसंदीदा हीरो बताया, जिस पर अजय ने भी अपनी प्रतिक्रिया से प्रशंसकों का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन
1 of 6
अजय देवगन-नीसा देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन अक्सर रिलेशनशिप और पार्टीज को लेकर सोशल मीडिया में छाई रहती हैं, लेकिन इस बार नीसा ने अपने पिता अजय के लिए एक खास पोस्ट किया है, जिसकी वजह से वह फिर से सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। इस पोस्ट पर अजय की प्रतिक्रिया ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
अजय देवगन-नीसा देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सिंघम अगेन की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। इस एक्शन ड्रामा को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। खैर, शनिवार को निर्माताओं ने फिल्म की स्क्रीनिंग रखी जिसमें अजय देवगन के परिवार के सदस्य शामिल हुए। नीसा भी नजर आईं और उन्होंने अपने पिता का समर्थन भी किया। उन्होंने उन्हें अपना 'पसंदीदा हीरो' बताया।
विज्ञापन

3 of 6
अजय देवगन-नीसा देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नीसा ने सिंघम अगेन का एक सीन साझा किया और लिखा, "आपके पसंदीदा हीरो के पसंदीदा हीरो @ajaydevgn'। उसी पर प्रतिक्रिया देते हुए, अजय देवगन ने लिखा, "हमेशा आपका हीरो।" 

 

4 of 6
परिवार के साथ अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
इससे पहले, अजय देवगन ने परिवार के साथ दिवाली मनाने की एक झलक भी साझा की थी। सभी पीले रंग के कपड़े पहने हुए और बेहद खूबसूरत लग रहे थे। प्रशंसकों ने भी प्रतिक्रिया दी और दिल वाले इमोजी बनाए।

विज्ञापन

5 of 6
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
फिल्म ने दिवाली पर नए रिकॉर्ड बनाए, पहले दिन भारत में सिंघम 3 ने 43.5 करोड़ रुपये की कमाई की, दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 41.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई। सिंघम अगेन ने रविवार को अभी तक  2.12 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया है, जो दिनभर में बदलेगा। वहीं कुल मिलाकर अभीतक फिल्म ने 87.12 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, फिल्म सिंघम अगेन का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 3 से हो रहा है। दोनों ही फिल्में अपने प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।
Shah Rukh Khan: जन्मदिन पर बालकनी में शाहरुख को नहीं देखकर निराश हुए फैन, किंग ने किया खास पोस्ट- शुक्रिया...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन एक बेहतरीन पारिवारिक मनोरंजन है, जिसमें ड्रामा, इमोशन और एक्शन का भरपूर डोज है, जो हर किसी को पसंद आ रहा है। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ अभिनीत और सलमान खान का स्पेशल कैमियो के साथ, सिंघम अगेन ने देश भर में और विदेशों में भी शानदार शुरुआत की है।
Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 को लेकर कार्तिक आर्यन ने साझा किया पोस्ट, क्यूट फैन से मिलकर खुश हुए रूह बाबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें