फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन की सफाई, अभिनय से नहीं ले रहा संन्यास, मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

Thu, 09 Jan 2020 12:16 AM IST
गौरव पाण्डेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर के प्रचार के दौरान निर्माता-अभिनेता अजय देवगन के एक बयान ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा रखी है। कुछ अखबारों और वेबसाइट्स पर इस तरह की बातें सामने आई हैं कि अजय आगे चलकर अभिनय को छोड़कर पूरी तरह फिल्म निर्माण पर ही ध्यान देने वाले हैं। अजय के इस कथित बयान के बाद अजय देवगन के पास फिल्म इंडस्ट्री के तमाम निर्माताओं के फोन आने शुरू हो गए और उनको लेकर फिल्मों की योजना बना रहे निर्देशक भी काफी सशंकित दिखे। हालांकि, अजय देवगन ने खुद ही इस मामले में स्थिति साफ कर दी है।
विज्ञापन

2 of 3
अजय देवगन ने मंगलवार को अमर उजाला के संपादकों के साथ एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी दौरान उनसे ये सवाल पूछा गया कि क्या वह वाकई में निकट भविष्य में अभिनय छोड़कर पूरी तरह फिल्म निर्माण पर अपना ध्यान केंद्रित करने वाले हैं? इस सवाल के जवाब में अजय देवगन कहते हैं, 'लगता है मेरी बात को बिना पूरी तरह समझे प्रकाशित कर दिया गया है। मैंने कभी ये नहीं कहा कि मैं अभिनय छोड़ने वाला हूं। ये मेरी बात को गलत तरीके से प्रकाशित करने का मामला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
अजय देवगन फिल्म तानाजी के बाद फिल्म भुज – द प्राइड ऑफ इंडिया, सूर्यवंशी और मैदान में दिखेंगे। इसके अलावा वह इसी साल निर्दशक नीरज पांडे की बहुप्रतीक्षित फिल्म चाणक्य की शूटिंग भी सितंबर से शुरू करने वाले हैं। फिल्म में वह चाणक्य के चिरपरिचित अंदाज में ही दिखेंगे यानी सफाचट सिर और पीछे लंबी चोटी। अजय देवगन ने ये भी कहा कि उन्हें डिजिटल मीडिया में भी काम करने से परहेज नहीं है। उनका प्रोडक्शन हाउस कुछ वेब सीरीज पर काम कर रहा है और अगर किसी कहानी की जरूरत हुई तो वह खुद भी वेब सीरीज में काम करने से हिचकेंगे नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें