फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तानाजी' के साथ शतक लगाने को तैयार अजय देवगन, पहली फिल्म में अक्षय को किया था रिप्लेस

Mon, 11 Nov 2019 01:42 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
ajay devgn - फोटो : social media
अजय देवगन को फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे 30 साल हो गए हैं । अपकमिंग फिल्म 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' अजय के करियर की 100वीं फिल्म है । फिल्मों में अजय का शतक पूरे बॉलीवुड के लिए गर्व की बात है । इस मौके पर शाहरुख खान ने भी अजय की फोटो शेयर उन्हें 100वीं फिल्म की बधाई दी है । 
 
विज्ञापन

2 of 8
पिता अजय के साथ नीसा - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने लिखा, 'मेरे दोस्त अजय देवगन को अभी और 100 फिल्में करनी हैं।एक ही समय में दो मोटरसाइकिलों के साथ रोमांस करते हुए ... आपने एक लंबा रास्ता तय किया है । ऐसे ही ये सफर जारी रखिए। तानाजी के लिए आपको बधाई।' इसके अलावा अजय देवगन का एक वीडियो भी रिलीज किया गया है जिसमें उनके 30 साल का शानदार सफर दिख रहा है। 
विज्ञापन

3 of 8
अजय देवगन और तबु - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की पहली फिल्म 'फूल और कांटे' थी। इस फिल्म में पहले अक्षय कुमार को साइन किया गया था । बाद में अक्षय ने किन्हीं कारणों से ये फिल्म छोड़ दी । अजय के पिता वीरू देवगन बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर थे। उन्होंने अजय से पूछा कि क्या वो ये फिल्म करना चाहते हैं । 

4 of 8
ajay devgn
अजय ने इस फिल्म के लिए हां कर दी । फिल्म में अजय का पहला सीन दो मोटरसाइकिल पर पैर रखकर एंट्री करना था । ये सीन बहुत मशहूर हुआ था । इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर अजय के पिता वीरू देवगन ही थे । अदाकारी के गुर अजय ने अपने पिता से ही सीखे । 
 

 
विज्ञापन

5 of 8
ajay devgn
अजय देवगन एक्टर नहीं बनना चाहते थे । वाे निर्देशक बनने का सपना देखते थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह निर्देशक शेखर कपूर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम करने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कुक्कु कोहली से हुई जो उन दिनों नई फिल्म 'फूल और कांटे' के निर्माण में व्यस्त थे और एक ऐसे अभिनेता की तलाश में थे जो रूमानी भूमिका के साथ एक्शन दृश्य भी कर सके।
विज्ञापन

6 of 8
ajay devgn
यहीं उनकी निगाह में अजय देवगन आ गए। फिल्म 'फूल और कांटे' के बाद अजय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते गए। अजय देवगन ने एक्शन हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाई। साथ ही उनके हेयर-स्टाइल ने भी युवाओं के बीच जबरदस्त प्रसिद्धि पाई।
विज्ञापन

7 of 8
ajay devgn
साल 2002 में आई अजय देवगन की ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' के लिए उन्हें फिल्मफेयर के समीक्षक पुरस्कार से समानित किया गया। साथ ही वह अपने सिने करियर में दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किये गये। इसके बाद अजय ने कॉमेडी भी की और संजीदा भूमिकाएं भी निभाईं । 
विज्ञापन

8 of 8
ajay devgn
अजय देवगन और काजोल आज बॉलीवुड के सफल पति-पत्नी माने जाते हैं। दोनों जब मिले थे, तो ज्यादा बात नहीं करते थे। यहां तक कि फिल्म 'हलचल' की शूटिंग के दौरान काजोल अपने रिलेशनशिप को लेकर अजय से बात किया करती थीं। अजय और काजोल को एक के बाद एक कई फिल्में साथ में मिलीं । इसी दौरान दोनों करीब आए और 1999 में दोनों ने शादी कर ली।
 

अश्लील किरदार मिलने की वजह से जॉनी वॉकर ने छोड़ दी थी इंडस्ट्री, जब लौटे तो लोगों ने पूछा- आप अभी जिंदा हो?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें