फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन का जन्मदिन और पीएम केयर्स फंड में कंगना रनौत ने दी सहायता राशि, पांच खबरें

Thu, 02 Apr 2020 06:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
जिगर, दिलवाले, सुहाग, हम दिल दे चुके सनम, गंगाजल, युवा, गोलमाल और तानाजी जैसी फिल्मों  से अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता अजय देवगन का आज जन्मदिन है। अजय देवगन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म फूल और कांटे से की थी। साल 1999 में अजय ने काजोल से शादी रचा ली थी। 

अजय देवगन की वजह से 48 की उम्र में भी कुवारी हैं तब्बू, इंटरव्यू में किया था ये बड़ा खुलासा
विज्ञापन

2 of 5
सैफ, करीना - फोटो : Social Media
पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस का कहर झेल रही है। बड़े-बड़े देश भी इस जानलेवा वायरस के आगे कुछ नहीं कर पा रहे। ये वायरस हजारों लोगों की जान ले चुका है। भारत में भी इस वायरस ने कोहराम मचा रखा है। अर्थव्यवस्था भी चौपट हो रही है। लेकिन इस मुश्किल समय में भी कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं। बॉलीवुड सितारे लगातार पीएम रिलीफ फंड में सहायता राशि दे रहे हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर ने भी आर्थिक मदद की है। उन्होंने यूनिसेफ, गिव इंडिया और इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज (IAHV) में दान दिया है। पीएम रिलीफ फंड में मदद न देकर ग्लोबल एजेंसियों में दान करने का फैसला लोगों को पसंद नहीं आया। इस वजह से लोग अब सैफ और करीना को ट्रोल कर रहे हैं।

ग्लोबल संस्थाओं में दान देकर ट्रोल हुए करीना और सैफ, यूजर ने पूछा- 'पब्लिसिटी के लिए किया क्या?'
विज्ञापन

3 of 5
Raveena Tondon - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस को लेकर इस समय लोग दशहत में हैं। इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे रोकने के लिए देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। बीते सोमवार को अचानक तेलंगाना से आई एक खबर से हड़कंप मच गया। वहां छह लोगों की मौत हो गई थी। पड़ताल में पता चला था कि ये सभी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित मरकज में आयोजित तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे।

तब्लीगी जमात में शामिल लोगों की तलाश में पहुंची पुलिस पर पथराव, रवीना टंडन ने यूं जाहिर किया गुस्सा

4 of 5
Kapil Sharma - फोटो : Social Media
अंग्रेजी में एक कहावत है 'Laughter is the Best Medicine' मतलब हंसी सबसे अच्छी दवा है। लेकिन ये दवा दुनिया की सबसे महंगी दवा है। भागदौड़ की इस जिंदगी में आदमी के पास बहुत परेशानियां हैं। लोग चाहते हैं कि उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हो जाए कि कुछ वक्त के लिए वो सबकुछ भूलकर खुलकर हंस सके। हिंदी दर्शकों की इस कमी को कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पूरा किया। वो जब टीवी पर अपना शो लेकर आए तो लोगों का शनिवार, रविवार हंसते-हंसते बीतने लगा। बहुत मुश्किल होता है किसी की जिंदगी का हिस्सा बन जाना, कपिल शर्मा ने ये काम बखूबी किया। अपनी गजब की कॉमिक टाइमिंग और सेंस ऑफ ह्यूमर से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। खुद पीएम मोदी ने भी उनकी इस खासियत की तारीफ की थी। कपिल का शो बॉलीवुड स्टार्स के लिए तो एक ऐसा मंदिर हो गया जिसके आगे सिर झुकाकर ही जाना पड़ता है। कपिल को कॉमेडी का किंग कहा जाता है।

पिता की मौत के बाद कपिल शर्मा को करना पड़ा था पीसीओ पर काम, जन्मदिन पर जानिए कॉमेडी के बादशाह की अनसुनी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : Social Media
देश में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक 1834 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है जबकि इस जानलेवा वायरस की वजह से 41 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुश्किल वक्त में आर्थिक मदद की अपील की जिसके बाद से लोग दिल खोलकर सहायता राशि दे रहे हैं। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी आगे आकर इसमें सहयोग दे रहे हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेत्री कंगना रनौत का भी नाम शामिल हो गया है।

कोरोना से जंग में अब आगे आईं कंगना रनौत, पीएम केयर्स फंड में मां ने भी दी एक महीने की पेंशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें