Kapil Sharma
- फोटो : Social Media
अंग्रेजी में एक कहावत है 'Laughter is the Best Medicine' मतलब हंसी सबसे अच्छी दवा है। लेकिन ये दवा दुनिया की सबसे महंगी दवा है। भागदौड़ की इस जिंदगी में आदमी के पास बहुत परेशानियां हैं। लोग चाहते हैं कि उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हो जाए कि कुछ वक्त के लिए वो सबकुछ भूलकर खुलकर हंस सके। हिंदी दर्शकों की इस कमी को कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पूरा किया। वो जब टीवी पर अपना शो लेकर आए तो लोगों का शनिवार, रविवार हंसते-हंसते बीतने लगा। बहुत मुश्किल होता है किसी की जिंदगी का हिस्सा बन जाना, कपिल शर्मा ने ये काम बखूबी किया। अपनी गजब की कॉमिक टाइमिंग और सेंस ऑफ ह्यूमर से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। खुद पीएम मोदी ने भी उनकी इस खासियत की तारीफ की थी। कपिल का शो बॉलीवुड स्टार्स के लिए तो एक ऐसा मंदिर हो गया जिसके आगे सिर झुकाकर ही जाना पड़ता है। कपिल को कॉमेडी का किंग कहा जाता है।
पिता की मौत के बाद कपिल शर्मा को करना पड़ा था पीसीओ पर काम, जन्मदिन पर जानिए कॉमेडी के बादशाह की अनसुनी बातें