फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता मंगेशकर के भड़कने पर अजय देवगन थप्पड़ भी खाने को राजी, बोले- 'माफी मांगने को तैयार हूं'

Sat, 23 Feb 2019 08:35 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ajay devgn, lata mangeshkar - फोटो : social media
अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे सितारों से सजी फिल्म टोटल धमाल इस शुक्रवार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। यह फिल्म धमाल का तीसरा पार्ट है। बीते हफ्ते रिलीज हुई फिल्म गली ब्वॉय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखे हुए हैं ऐसे में देखना होगा कि टोटल धमाल कितना धमाल कर पाती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
total dhamaal
बॉलीवुड में इन दिनों रिक्रिएट का दौर चल रहा है। हर दूसरी फिल्म में किसी ना किसी पुराने गाने को रिक्रिएट किया जा रहा है। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने कई बार रिक्रिएट वर्जन पर आपत्ति जताई है। अब एक बार फिर वो टोटल धमाल के गाने मुंगड़ा से खुश नहीं हैं। लता मंगेशकर की आपत्ति पर अजय देवगन ने रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
total dhamaal
अजय देवगन ने कहा कि 'लता जी बहुत सीनियर हैं। बॉलीवुड में इस वक्त बहुत सारे गानों को रिक्रिएट का चलन चल रहा है। वो लोग इस बारे में नहीं सोचते। अगर लता जी को बुरा लगा है तो वो मुझे थप्पड़ मार सकती हैं। उन्हें ऐसा करने का पूरा हक है। मैं सच में कह रहा हूं कि वो मुझे आकर डांट सकती हैं। अगर उन्हें बुरा लगा है तो माफी मांगने को भी तैयार हूं। 

4 of 5
total dhamaal
बता दें कि साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म इंकार में गाना मुंगड़ा फिल्माया गया था। यह गाना हेलन पर फिल्माया गाया था और उषा मंगेशकर ने गाया था। उस वक्त का यह गाना सुपरहिट रहा था। टोटल धमाल में इसे सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया है। केवल लता मंगेशकर ही नहीं उषा मंगेशकर ने भी इस पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
total dhamaal
टोटल धमाल का बजट 100 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। क्रिटिक्स की मानें तो ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। इसके प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें