फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलवां घाटी पर अजय देवगन ने किया फिल्म बनाने का एलान, जानिए क्यों अक्षय कुमार को सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल

Sun, 05 Jul 2020 04:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अजय देवगन और अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
15 जून को पूर्वी लद्दाख में गलवां घाटी में चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इसके बाद पूरे देश में चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए सोशल मीडिया पर एक आंदोलन चल गया। इस बीच शनिवार को बॉलीवुड गलियारों में ये खबर आई कि इस घटना पर अजय देवगन ने एक फिल्म निर्माण करने का मन बनाया है। ये खबर सामने आते ही लोगों ने अचानक अक्षय कुमार को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
दरअसल ऐसा देखा और कहा जाता है कि देश के बड़े मुद्दों पर ज्यादातर अक्षय कुमार ही फिल्में बनाते हैं। फिर वो सामाजिक मुद्दा हो या देशभक्ति का। पिछले कुछ सालों में उनकी कई ऐसी फिल्में आई हैं जो देश से जुड़े मुद्दों पर आधारित हैं। अक्षय भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य पर फिल्म बनाने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। लेकिन इस मामले में वो पीछे रहे गए और अजय देवगन ने बाजी मार ली।
विज्ञापन

3 of 10
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
अब सोशल मीडिया पर लोग अक्षय कुमार के मीम बनाकर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ यूजर कह रहे हैं कि अजय ने अक्षय की फिल्म छीन ली है। तो कुछ मीम साझा कर बता रहे हैं कि इस फिल्म के छिन जाने के बाद अक्षय कैसे रो रहे होंगे।

4 of 10
मीम - फोटो : Social Media
एक यूजर ने मीम साझा करते हुए लिखा, 'जब अजय देवगन के देशभक्ति फिल्म करने के बारे में अक्षय कुमार को पता चला।'
 
विज्ञापन

5 of 10
मीम - फोटो : Social Media
वहीं इसके बाद एक और मीम में कहा जा रहा है कि जा तू यहां से ये स्कीम तेरे लिए है ही नहीं।
 
विज्ञापन

6 of 10
मीम - फोटो : Social Media
वहीं एक और मीम में कहा जा रहा है कि अब कुछ नहीं हो सकता है क्या?
 
विज्ञापन

7 of 10
मीम - फोटो : Social Media
इस मीम में सिंघम का एक सीन इस्तेमाल करते हुए लिखा है- चीटिंग करता है तू।

8 of 10
मीम - फोटो : Social Media
इस मीम में लिखा है हर दोस्ती में एक हद होती है... वहीं मीम में अक्षय खन्ना नजर आ रहे हैं।


 

9 of 10
मीम - फोटो : Social Media
इस मीम में फिल्म गोलमाल का एक सीन दिखाया गया है। जहां अजय के साथ एडिट करके अक्षय को दिखाया है और लिखा है- तुम लोग मुझे क्यों घूर रहे हो।
 
 
विज्ञापन

10 of 10
अजय देवगन - फोटो : Social Media
बता दें कि अजय देवगन के आधिकारिक प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार अजय देवगन ने अभी तक इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं किया है और ना ही फिल्म के कलाकारों के बारे में कोई खुलासा हुआ है। अभी तक तो यह कहना भी मुश्किल है कि इस फिल्म में खुद अजय देवगन भी अभिनय करेंगे या नहीं। फिलहाल तो फिल्म के कलाकारों और कर्मचारियों को लेकर ही चर्चा जारी है। लेकिन, इतना तो जरूर है कि इस फिल्म को अजय देवगन अपने होम प्रोडक्शन अजय देवगन फिल्म्स के अंतर्गत  बनाएंगे। इस फिल्म की कहानी भारत और चीन के बीच सीमा पर हुई झड़प में शहीद हुए 20 जवानों की कहानी को बयां करेगी। 
 

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने नहीं की सीबीआई जांच की मांग, ट्विटर अकाउंट को भी बताया फेक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें