फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thank God: सामने आई 'थैंक गॉड' की रिलीज डेट, बॉक्स ऑफिस पर होगी अजय देवगन और अक्षय कुमार की भिड़ंत

Fri, 17 Jun 2022 04:26 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार अजय देवगन की आगामी कॉमेडी फिल्म "थैंक गॉड" की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। बता दें कि इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा 'थैंक गॉड' में रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में रहेंगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
'थैंक गॉड' की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए टी-सीरीज ने लिखा- अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की आगामी फिल्म 'थैंक गॉड' इस दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है। भूषण कुमार, इंद्रा कुमार और अशोक ठाकरे द्वारा निर्मित यह फिल्म आपको हंसाने के साथ-साथ आपका मनोरंजन भी करेगी।
विज्ञापन

3 of 4
राम सेतु और थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' को सोलो रिलीज नहीं मिल रही है। इसका मुकाबला अक्षय कुमार की 'राम सेतु' से होने वाला है। जी हां, इस साल दिवाली पर दर्शकों को अक्षय कुमार और अजय देवगन की भिड़ंत देखने को मिलेगी। हालांकि इस टकराव में जीत किसकी होती है, यह देखने के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

4 of 4
राम सेतु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि 'राम सेतु' अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित एक एक्शन-एडवेंचर ड्रामा फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरूचा और सत्यदेव कंचाराना मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में आर्कियोलॉजिस्ट हैं, जो यह जांचने के लिए निकल पड़े हैं कि राम सेतु पुल एक मिथक है या वास्तविकता। गौरतलब है कि महाकाव्य रामायण के अनुसार, राम सेतु, भगवान राम की वानर सेना बनाया गया एक पुल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें