फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के सिनेमाघरों के भी खुले दरवाजे, अजय देवगन की यह फिल्म हुई सबसे पहले रिलीज

Wed, 24 Jun 2020 02:27 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
गोलमाल अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

न्यूजीलैंड उन कुछ देशों में से एक है जो अब धीरे- धीरे कोरोना मुक्त हो चले हैं। जनजीवन सामान्य हो चला है और सभी कारोबार भी धीरे- धीरे पटरी पर लौट रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड से एक खबर आ रही है जो भारतीय सिनेमा के लिए भी खुशी की बात है। हिंदी सिनेमा के जाने- माने फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' को न्यूजीलैंड के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। न्यूजीलैंड में सिनेमाघर खुलने के बाद यह पहली हिंदी फिल्म है जो वहां के दर्शकों का सिनेमाघरों में मनोरंजन करेगी। इस खबर की जानकारी खुद इस फिल्म की प्रस्तुतकर्ता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके दी है।

विज्ञापन


'गोलमाल अगेन' रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है जो वर्ष 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपडे, कुणाल खेमू, तुषार कपूर, परिणीति चोपड़ा और तब्बू जैसे जाने-माने हिंदी सिनेमा के कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। अपने रिलीज की तारीख से लेकर अब तक यह फिल्म दुनिया भर में तीन सौ करोड़ से ज्यादा रुपये का व्यापार कर चुकी है। अब कोरोना वायरस से हुए लॉकडाउन से मिली राहत के बाद यह फिल्म न्यूजीलैंड के सिनेमाघरों में भी धूम मचाने के लिए तैयार है।

Trending Videos
विज्ञापन

गोलमाल अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस की वजह से लगभग पूरी दुनिया में ही लॉकडाउन लागू हुआ था लेकिन कम आबादी वाले कुछ देश अब धीरे-धीरे इस वायरस से मुक्त हो रहे हैं। कुछ समय पहले खबर थी कि सऊदी अरब ने भी लॉकडाउन में ढील देकर सिनेमाघरों के शटर खोल दिए हैं और वहां सबसे पहले दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' को रिलीज किया गया है। न्यूजीलैंड से भी काफी दिनों से खबरें आ रही थीं कि हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक और निर्माता जेम्स कैमरन अपनी फिल्म 'अवतार' के सीक्वल की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। यह छोटे छोटे संकेत हैं जो धीरे धीरे जनजीवन सामान्य होने की ओर इशारा कर रहे हैं।


पढ़ें: भाई-भतीजावाद पर अब कुमार सानू दी प्रतिक्रिया, कहा- 'कौन काम करेगा या नहीं ये फिल्म बनाने वाले...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें