'विवाह' जैसी हिट फिल्म में काम कर चुकी अमृता राव की दो नई फिल्में जल्द शुरू होने वाली हैं। खबर ये भी है कि अमृता ने लॉकडाउन के दौरान अपने गृह राज्यों में फंसे अपने कुछ किराएदारों से किराया नहीं लेने का फैसला किया है। ये सभी किरायेदार लॉक डाउन में ढील मिलते ही अपने घरों को जा चुके हैं और वहीं से इन लोगों ने किराया देने में अपनी असमर्थता जताई जिसके बाद अमृता ने ये फैसला लिया।
अमृता राव के पास इतनी जायदाद है, ये भी पहली बार ही लोगों को पता चल रहा है। उनके करीबी लोग बताते हैं कि अमृता राव ने मुम्बई में कई जगहों पर प्रॉपर्टी में निवेश कर रखा है। इनमें रहने वाले कई किरायेदारों को लॉकडाउन के दौरान शहर छोड़कर जाना पड़ा है। इनमें से कई किरायेदारों ने अपने-अपने रियल एस्टेट एजेंट के जरिए अमृता राव से पिछले महीनों का किराया न लेने की गुहार लगाई थी।