फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: लंदन में दुआ लीपा के कॉन्सर्ट में पहुंचीं नीसा देवगन, दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए फोटो वायरल

Thu, 05 May 2022 12:50 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दुआ लीपा के कॉन्सर्ट में दोस्तों के साथ नीसा देवगन - फोटो : Instagram
नीसा देवगन बी टाउन की सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। अजय देवगन और काजोल की बेटी अपने माता-पिता की तरह ही बहुत खूबसूरत और ग्लैमरस है। अभी कुछ दिन पहले ही नीसा ने अपना 19वां जन्मदिन मनाया था और अब वह लंदन में अपने दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं। जहां कुछ दिन पहले उन्हें एक आलीशान क्लब में देखा गया था, वहीं कल नीसा इंटरनेशनल सिंगर दुआ लीपा के लंदन कॉन्सर्ट में पहुंची थीं। नीसा की कॉन्सर्ट में ली गई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
नीसा के दोस्त ओरहान अवात्रामणि ने नीसा और अपने सभी दोस्तों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सभी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में नीसा एक ब्लैक कलर के डीप नेक क्रॉप टॉप और डेनिम में नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें दुआ लीपा गाना गाते हुए दिखीं।
 
विज्ञापन

3 of 4
नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में नीसा ने अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की बेटी माहिका और दोस्त ओरहान अवात्रामणि के साथ पार्टी की थी। तस्वीरें उनके दोस्तों, ग्रीशा गुप्ता और ओरहान अवात्रामणि द्वारा साझा की गई थीं। पूरे ग्रुप को एक लंदन के एक क्लब के डांस फ्लोर पर मस्ती करते हुए देखा गया था। 
विज्ञापन

4 of 4
नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नीसा ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में की और सिंगापुर में यूनाइटेड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में दाखिला लिया। हाल ही में नीसा को लैक्मे फैशन वीक 2022 में स्पॉट किया गया था। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने नीसा की खूबसूरत तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें