अजय देवगन और काजोल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन और काजोल पहली बार सेट पर मिले थे। 1995 में दोनों साथ में फिल्म हलचल कर रहे थे। हालांकि दोनों की पहली मुलाकात कुछ खास नहीं रही थी। उन्होंने तो उस वक्त सोचा भी नहीं था कि शादी के बंधन में बंधेंगे। अजय देवगन जहां शांत रहने वाले लोगों में से हैं, वहीं काजोल बातूनी हैं और सेट पर खूब धमाल करती हैं।