फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर का बड़ा बयान- पाकिस्तान के साथ खूब पा ली झप्पियां, अब एक के बदले 4 चाहिए

Sun, 24 Feb 2019 02:51 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
एक्टर अन्नू कपूर
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ने पुलवामा आतंकी हमले का विरोध करते हुए बयान दिया कि पाकिस्तान के साथ खूब झप्पियां पा ली हैं, अब हमें एक के बदले चार चाहिए, तब जाकर शांति मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 7
एक्टर अन्नू कपूर
हम बात कर रहे हैं एक्टर अन्नू कपूर की, जो चंडीगढ़ स्थित एलांते मॉल में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि अब हमको एक के बदले चार चाहिए। हमें शपथ लेनी होगी कि हम अपने देश के लिए कुछ न कुछ योगदान दें। हमको लीडरशिप भी ऐसी चाहिए जो कि ऐसे निर्णय लेने में समर्थ हो। अब सिर्फ पाकिस्तान से प्रतिशोध ही एकमात्र रास्ता है।
विज्ञापन

3 of 7
एक्टर अन्नू कपूर
अन्नू कपूर ने कहा कि अब बस...अब काफी हो गया। हम जवानों की शहादत पर श्रद्धांजलि के दो शब्द कह देते हैं...इससे पहले भी ऐसा ही होता रहा। अब ऐसा नहीं होगा। पुलवामा में हमारे जो जवान शहीद हुए उसके बाद हमारा सब्र जवाब दे गया है। अब समय आ गया है कि गांडीव उठाओ, प्रत्यंचा खींचो और वध कर दो। जब तक सबक सिखाया नहीं जाएगा, प्रतिशोध पूरा नहीं होगा।

 

4 of 7
एक्टर अन्नू कपूर
अन्नू कपूर ने कहा कि मैं ऐसा गुस्से में नहीं, सोच समझकर बोल रहा हूं। गुस्से में बेलेंस बिगड़ जाता है। मुझको ही नहीं, सभी को शांत रहना है और शांत रहकर ही एक सटीक निर्णय लिया जा सकता है। पुलवामा के हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों का बहिष्कार होना चाहिए। यह बात एकदम सही है। मैं किसी राजनीतिक दल का नहीं हूं, पर ऐसे मसले हैं कि कुछ कहे बगैर नहीं रहा जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
एक्टर अन्नू कपूर
कबीर की भूमिका मेरी फेवरेट
अन्नू कपूर ने कहा कि मैंने काफी समय पहले कबीर पर बनी एक फिल्म में अभिनय किया था। वह मेरा प्रसिद्ध रोल था। वास्तव में कबीर एक चेतना है जो मुझको बहुत अच्छा लगता है। मैंने भूमिकाएं तो कई फिल्मों में की हैं, पर सबसे ज्यादा बेहतरीन कामर्शियल फिल्म की बात करें तो वह शौकीन रही। मेरा नाटकों से जुड़ाव था, पर अब समय नहीं मिलता है तो कैसे करूं।
विज्ञापन

6 of 7
एक्टर अन्नू कपूर
चंडीगढ़ का कोई जवाब नहीं
अन्नू कपूर ने कहा कि चंडीगढ़ का जवाब नहीं। वह जब एयरपोर्ट पर उतरे तो उन्होंने बाहर निकलकर एक वीडियो बनाया और अपनी पत्नी को भेजा। पत्नी ने कहा कि वाह यह तो एकदम विदेश जैसे लग रहा है। वास्तव में चंडीगढ़ एकदम अलग है। मैं यहां कई साल पहले आया था और उस समय भी यह बेहतरीन था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एक्टर अन्नू कपूर
अनु कपूर ने दिया यह संदेश
भारत माता के लिए जिएं, एक संगठित जिम्मेदारी निभाएं, कम से कम एक दिन अनुशासन में रहें और एक दिन सेलिब्रेशन का बना दें।
हमने वतन के वास्ते क्या नहीं किया।
और आप कह रहे हैं क्या क्या नहीं किया।।
धोखा वफा की राह में खाएं हैं हम जरा।
लेकिन किसी के साथ धोखा नहीं किया।।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें