अजय देवगन और आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर दोनों का एक साथ बातचीत करते और मुस्कुराते यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडिये में अजय और आमिर को एक इवेंट में देख सकते हैं। उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाया। इवेंट में आफताब शिवदासनी भी नजर आ रहे हैं। अजय और आमिर दोनों ने एक साथ पैपराजी को पोज भी दिए। इस वीडियो पर अब प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उनसे लगातार कई सवाल कर रहे हैं, जिसमें एक फैन ने लिखा, "इश्क 2 मांगती है पब्लिक अब।" दूसरे ने लिखा, "लगे हाथ इश्क 2 भी बना ही डालो..क्योंकि सीक्वल का जमाना है।"