अजय देवगन
- फोटो : social media
अजय ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन के जरिए शूटिंग के दौरान होने वाले अपने अनुभव को साझा किया। एक्टर ने लिखा कि कभी-कभी एक निर्देशक अवास्तविक, मंत्रमुग्ध कर देने वाले फ्रेम का इंतजार करता है और एक दिन उसे वह मिल ही जाता है। मैं उस दिन बनारस में महाआरती की शूटिंग कर रहा था। उस दौरान मैंने अपने अंदर जबर्दस्त ऊर्जा का अनुभव किया। यह ऊर्जा केवल महसूस की जा सकती है। उस अनुभव को शायद ही कभी व्यक्त किया जा सकता है। उस स्थान पर आध्यात्मिक ऊर्जा और लोगों की विद्युतीय आभा, सभी एक साथ एक फ्रेम में आ गए। जैसे ही भीड़ ने 'हर हर महादेव' का नारा लगाया, मुझे अपने चारों ओर दिव्य शक्ति की अनुभूति हुई। आज महाशिवरात्रि पर मैं अपनी फिल्म भोला की शूटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर कर रहा हूं। आप इसमें अद्भुत ऊर्जा देखेंगे…हर हर महादेव!