फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय परेशान, आखिर कब रिलीज करें फिल्म!

Fri, 19 Aug 2016 10:35 AM IST
रवि बुले/ मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अजय देवगन की फिल्म शिवाय को इस दीवाली पर करन जौहर की फिल्म से दो-दो हाथ करने पड़ रहे हैं और अगली दीवाली पर भी उनके लिए मुकाबले का मैदान तैयार हो गया है। उन्हें अमिताभ बच्चन स्टारर आंखें 2 से टकराना होगा। अजय का सबसे बड़े त्यौहार पर अकेले फिल्म रिलीज करके कमाई करने का सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन

'शिवाय' के बाद अजय की 'गोलमाल-4' पर भी संकट

2 of 6
निर्माता-निर्देशक अजय देवगन इस दीवाली पर अपनी फिल्म शिवाय सोले रिलीज नहीं कर सकेंगे। यह पहले से तय है। उनके सामने निर्माता-निर्देशक करन जौहर की मल्टीस्टारर भव्य रोमांटिक फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज होने वाली है। करन की फिल्म की पहली झलक का लोग इंतजार कर रहे हैं, जबकि अजय का ट्रेलर रिलीज होने के बाद विवादों में उलझ गया है। अजय पर यूट्यूब पर ट्रेलर व्यू के नंबर बढ़ा कर दिखाने के आरोप लग रहे हैं। इस विवाद के बीच अजय के सामने 2017 की दीवाली के भी बॉक्स ऑफिस टक्कर का संकट आ गया है। अजय की 2017 दीवाली पर गोलमाल-4 पहले ही घोषित हो चुकी है। परंतु ताजा मामला यह है कि उन्हें टिकट खिड़की पर अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म आंखें 2 से टक्कर पड़ेगी।
विज्ञापन

'शिवाय' के बाद अजय की 'गोलमाल-4' पर भी संकट

3 of 6
आंखें 2 का भव्य मुहुर्त मुंबई में फिल्म सिटी में बुधवार को हुआ। 2002 की इस हिट फिल्म के सीक्वल की अटकलें लंबे समय से लग रही थीं और निर्माता गुरंग दोषी बार-बार तारीखें आगे बढ़ा रहे थे। मगर बुधवार रात को तस्वीर साफ हो गई। फिल्म की घोषणा के साथ यह भी सामने आया कि सीक्वल में अमिताभ और अर्जुन रामपाल को को छोड़ कर बाकी चेहरे नए होंगे। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे। बज्मी ने इस मौके पर कहा कि किसी भी निर्देशक का करिअर तब तक बॉलीवुड में पूरा नहीं कहला सकता जब तक अमिताभ उसकी फिल्म न करें। अमिताभ पहली बार अनीस के निर्देशन में काम करेंगे।

'शिवाय' के बाद अजय की 'गोलमाल-4' पर भी संकट

4 of 6
आंखें 2 में अनिल कपूर, अरशद वारसी, इलियाना डिक्रूज के साथ साउथ की हीरोइन रेगिना कसांद्रा भी रहेंगी। इसके अलावा एक रहस्यमयी किरदार और होगा, जो फिल्म की रिलीज पर दिखाई देगा। निर्माता गुरंग दोषी ने वह सस्पेंस अभी बरकरार रखने का फैसला किया है। पिछली फिल्म एक बैंक डकैती पर थी परंतु सीक्वल में अमिताभ तीन नेत्रहीनों को  लेकर एक कैसीनो (जुआघर) लूटते नजर आएंगे। आंखें 2 की घोषणा ने इंडस्ट्री ने इसकी रिलीज डेट की वजह से खलबली मचाई है। गुरंग दोषी ने साफ कहा कि वह 2017 की दीवाली पर अपनी फिल्म लेकर आएंगे। जबकि अजय देवगन स्टारर निर्देशक रोहित शेट्टी की गोलमाल-4 पहले से वहां है। ऐसे में अब तय हो गया है कि अजय देवगन को अगले साल दिवाली पर कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
विज्ञापन

'शिवाय' के बाद अजय की 'गोलमाल-4' पर भी संकट

5 of 6
हालांकि दोषी ने कहा कि दीवाली एक बड़ा मौका होता है और लंबी छुट्टियों तथा हंसी-खुशी के मौके पर दो फिल्में टिकट खिड़की पर आसानी से लाई जा सकती हैं। वैसे वह यह इस टक्कर पर कहने से नहीं चूके कि मुझे अपनी फिल्म की कामयाबी का पूरा भरोसा है। जानकार इसे 2017 की बड़ी टक्कर मान रहे हैं क्योंकि अजय की फिल्म भी मल्टीस्टारर होगी। इसमें शाहिद कपूर और कैटरीना कैफ को लाने की कोशिशें चल रही हैं। जबकि आंखें 2 में अमिताभ के साथ अनिल कपूर नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'शिवाय' के बाद अजय की 'गोलमाल-4' पर भी संकट

6 of 6
उल्लेखनीय है कि आने वाले इन दोनों दीवाली मौकों से पहले 2012 में देवगन दीवाली पर ही अपनी सन ऑफ सरदार में शाहरुख खान स्टारर जब तक है जां से टकराए थे। इस टक्कर में शाहरुख ने बाजी मारी थी। अजय वह बात आज तक नहीं भुला सके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें