अरशद वारसी
- फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी आज 19 अप्रैल को अपना 51वा जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। वह 1968 को मुंबई में जन्मे थे। बचपन में ही अरशद के सिर मां-बाप का साया उठ गया था। अरशद की शुरुआती शिक्षा नासिक, महाराष्ट्र में हुई थी। अरशद ने महज 17 साल की उम्र में ही सेल्समैन की नौकरी करना शुरू कर दिया था। कोरियोग्राफी में कामयाबी हासिल होने के बाद उन्हें बतौर एक्टर 1996 में फिल्म तेरे-मेरे सपने में काम करने का मौका मिला। अरशद की किस्मत यहां भी रंग लाई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। सबसे बड़ी बात यह है कि इस फिल्म में मौका उन्हें जया बच्चन ने दिया था।