फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलोकनाथ की साथ काम करने को लेकर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ऐसा करना नामुमकिन था

Fri, 19 Apr 2019 12:50 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ajay devgn, alok nath - फोटो : social media
बीते दिनों अजय देवगन की आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। इस ट्रेलर में मीटू के तहत आरोपों में फंसे आलोकनाथ दिखे थे। ट्रेलर के बाद फिल्म के मेकर्स और अजय देवगन पर भी सवाल खड़े हुए थे। जिसके बाद तनुश्री दत्ता और विनता नंदा ने अजय देवगन को पर आड़े हाथों लिया था। अब इस बार पहली बार अजय देवगन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 6
ajay devgan - फोटो : social media
अजय देवगन ने कहा- यह फिल्म अक्टूबर 2018 में रिलीज होनी थी। फिल्म की शूटिंग सितंबर में खत्म हो गई थी। आलोकनाथ ने पिछले साल अगस्त में मनाली में शूटिंग की थी। अलग-अलग सेट्स और आउटडोर लोकेशन पर करीब 40 दिन में शूटिंग पूरी हुई थी। आलोकनाथ के साथ शूटिंग पूरी होने के बाद उनपर आरोप सामने आए।
विज्ञापन

3 of 6
alok nath
'उन सीन्स में आलोकनाथ को हटाकर सभी एक्टर्स से दोबारा डेट और कांबीनेशन लेकर री-शूट करना लगभग नामुमकिन था। अगर ऐसा होता तो इससे प्रोड्यूसर्स के काफी पैसों का नुकसान भी होता। आलोकनाथ को रिप्लेस करने का फैसला केवल मेरा नहीं हो सकता था। पूरी यूनिट के फैसले के साथ मुझे जाना ही पड़ता।'

4 of 6
Ajay Devgan - फोटो : social media
अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर जवाब देते हुए अजय देवगन ने कहा- मैं मीटू अभियान को लेकर बेहद संवेदनशील हूं। पता नहीं क्यों लोग मुझे एक असंवदेनशील और झूठा इंसान बतलाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
vinta nanda, ajay devgn - फोटो : social media
आलोकनाथ पर रेप का आरोप लगाने वालीं विनता नंदा ने कहा था कि 'अजय देवगन से ऐसी उम्मीद नहीं थी। मुझे नहीं लगता कि वो स्टैंड लेने की स्थिति में हैं। केवल पैसा कमाना ही उनका लक्ष्य है। जब बात बॉक्स ऑफिस की आती है तो कोई किसी धर्म को नहीं मानता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tanushree dutta
इससे पहले तनुश्री दत्ता ने अजय देवगन पर निशाना साधते हुए कहा था कि 'सिनेमा जगत झूठे, दिखावा करने वालों और पाखंडियों से भरी है। आलोकनाथ पर गंभीर आरोप लगे हैं। उनके सीन को दोबारा फिल्माया जा सकता था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। फिल्म के मेकर्स ने एक रेपिस्ट को फिल्म का हिस्सा बनाए रखा। दे दे प्यार दे के ट्रेलर और पोस्टर सामने ना आने तक किसी को पता नहीं था कि आलोकनाथ फिल्म का हिस्सा हैं। अजय देवगन और मेकर्स चाहते तो वे चुपचाप से आलोकनाथ को रिप्लेस कर सकते थे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें