बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन दिनों अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' को लेकर काफी सुर्खियों हैं। मल्टीस्टारर इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज कलाकार अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं आज अनिल कपूर ने बॉलीवुड में अपने 35 साल पूरे कर लिए हैं। 35 साल पूरे होने पर अजय देवगन ने अनिल कपूर को लेकर बड़ी बात की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार अजय देवगन ने अनिल कपूर के फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल पूरे होने पर खुशी जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि अनिल कपूर हमेशा काफी ऊर्जा से भरपूर व्यक्ति रहे हैं उन्हें देखकर खुशी महसूस होती है। पता हो कि अजय देवगन और अनिल कपूर ने फिल्म 'लज्जा' और 'तेज' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
विज्ञापन
3 of 4
वहीं दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने भी बॉलीवुड में अपने 35 साल के योगदान पर दिल की बात कही। उनके मुताबिक नई प्रतिभाओं संग काम करने में जोखिम रहता है। फिल्म ‘फन्ने खां’ में नवोदित निर्देशक अतुल मांजेरकर के साथ काम कर रहे अनिल यह भी मानते हैं कि जीवन में कभी-कभी जोखिम लेना बेहतर होता है।
यह पूछे जाने पर कि यदि नई प्रतिभाओं संग काम करने में जोखिम रहता है तो फिर उनके साथ काम क्यों करते हैं? जवाब में अनिल कपूर ने कहा, ‘जोखिम के बिना जीवन में मजा नहीं है। आपको जोखिम लेने ही पड़ेंगे।’ आपको बता दें कि अनिल कपूर ने साल 1982 में फिल्म 'शक्ति' में पहली बार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। तब से लेकर आज तक उन्होंने खई सपुरहिट फिल्में की।